23-24 नवंबर को लगाए जाएंगे मतदाता शिविर
Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में निगम चुनाव (Corporation Elections) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने लुधियाना नगर निगम (Ludhiana Municipal Corporation) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 95 वार्डों, माछीवाड़ा, मलौद, मुल्लांपुरा दाखा, साहनेवाल, खन्ना और समराला के एमसी में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) नियुक्त कर दिए हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार का सहकारिता विभाग को पूर्ण समर्थन, पुंजी विस्तार को मिलेगा जोर: हरपाल चीमा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एडिशनल कमिश्नर डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी (Dr. Harjinder Singh Bedi) ने बताया कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव कराने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। लोग इन अधिकारियों के पास फॉर्म 7 (परिवर्धन), फॉर्म 8 (शामिल करने पर आपत्ति), फॉर्म 9 (सुधार), फॉर्म 17 (स्थानांतरण) और फॉर्म 18 (डेलीएशन) जमा कर सकते हैं।
एडिशनल कमिश्नर बेदी ने बताया कि प्रशासन 23 और 24 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सभी बूथों पर पंजीकरण, सुधार और नाम हटाने के लिए विशेष मतदाता शिविर लगाएगा। हर बूथ पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब के स्कूलों में मनाया जाएगा ‘Bag Less Day’
इन स्थानों पर तैनात किए गए अधिकारी:
- वार्ड 2 से 7 और 11 से 15: एसडीएम ईस्ट रोहित गुप्ता (ERO) और नायब तहसीलदार परमपाल सिंह (AERO)
- वार्ड 16 से 20, 21 से 25 और 26: एसीए ग्लाडा विनीत कुमार (ERO) और कार्यकारी अभियंता सरबजीत सिंह (AERO)
- वार्ड 27, 31 से 39 और 43: एसडीएम पायल प्रदीप सिंह बैंस (ERO) और डीडीपीओ नवदीप कौर (AERO)
- वार्ड 40 से 42 और 44 से 51: एसडीएम पश्चिम पूनमप्रीत कौर (ERO) और तहसीलदार रेशम सिंह (AERO)
- वार्ड 30, 52, 74 से 80 और 82: सचिव आरटीए कुलदीप बावा (ERO) और सीएओ प्रकाश सिंह (AERO)
- वार्ड 1 और 86 से 95: ईओ ग्लाडा अमन गुप्ता (ERO) और कार्यकारी अभियंता यदविंदर सिंह (AERO)
- वार्ड 8, 9-10, 28-29, 81 और 83-85: एसडीएम समराला रजनीश अरोड़ा (ERO) और डीडीएमओ सुभाष कुमार (AERO)
- वार्ड 63 से 65, 66 से 68, 69, 70 और 71 से 73: एसडीएम जगराओं सिमरनदीप सिंह (ERO) और तहसीलदार रणजीत सिंह (AERO)
- वार्ड 53 से 62: एसडीएम खन्ना डॉ. बीएस ढिल्लों (ERO) और कार्यकारी अभियंता जतिन सिंगला (AERO)
- नगर परिषद मच्छीवाड़ा: तहसीलदार करमजोत सिंह (ERO) और नायब तहसीलदार दलविंदर सिंह (AERO)
- मलौद: तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ढिल्लों (ERO) और नायब तहसीलदार विकासदीप (AERO)
- मुल्लांपुर दाखा: तहसीलदार जसगसीर सिंह (ERO) और नायब तहसीलदार अभिषेक चंदर (AERO)
- साहनेवाल: एईटीसी दीपक भाटिया (ERO) और तहसीलदार परमपाल सिंह (AERO)
- खन्ना: बीडीपीओ प्यारा सिंह (ERO) और नायब तहसीलदार करमजीत सिंह (AERO)
- समराला: बीडीपीओ लेनिन गर्ग (ERO) और नायब तहसीलदार रविंदरजीत कौर (AERO)
