Delhi

Delhi में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा मंत्री करेंगे कांवड़ शिविरों की निगरानी

Delhi News: दिल्ली सरकार ने आगामी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कांवड़ शिविर समितियों के साथ बैठक कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कांवड़ियों (Kanwariyas) की सुविधा के लिए शिविरों में बिजली, पानी, दवा और सफाई जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एकल खिड़की प्रणाली लागू की जाएगी, और दिल्ली सरकार (Delhi Government) के मंत्री शिविरों की निगरानी करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

11 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

आपको बता दें कि 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक परंपरा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री और अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। दिल्ली से होकर गुजरने वाले लाखों कांवड़ियों के स्वागत और विश्राम के लिए विभिन्न इलाकों में कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन शिविरों में किसी भी तरह की बाधा न आए।

ये भी पढ़ेंः Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ

Pic Social Media

एकल खिड़की प्रणाली और सुविधाएं

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि कांवड़ शिविर समितियों को आवश्यक अनुमतियां और समस्याओं का समाधान एकल खिड़की प्रणाली के जरिए होगा। सरकार शिविरों में बिजली, पानी, दवा और सफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी सहायता करेगी। पूर्व की सरकारों में समितियों को प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिसे अब दूर किया जाएगा।

मंत्रियों की निगरानी और प्रशासनिक सहयोग

दिल्ली सरकार (Delhi Government) के सभी मंत्री कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे जिससे समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। जिला विकास समिति (DDC) के चेयरमैन और जिला मजिस्ट्रेट (DM) भी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi में संपत्ति नीति में बड़ा सुधार, CM रेखा गुप्ता के निर्देश पर बदले जाएंगे सर्किल रेट

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में दिल्ली सरकार (Delhi Government) के मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, जिला विकास समिति के चेयरमैन, विभिन्न विभागों और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।