Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 2025 (Kanwar Yatra 2025) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बता दें कि गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ‘थूक जिहाद’ जैसी घटनाओं को रोकने पर जोर दिया, जिससे श्रद्धालुओं (Devotees) को शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिले।
‘थूक जिहाद’ पर सीएम धामी का सख्त रुख
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा, ‘हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हरिद्वार आने वाले कांवड़िये अच्छे अनुभव के साथ लौटें। पहले भी ‘थूक जिहाद’ की घटनाएं सामने आई हैं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’ उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अशुद्धता और अपवित्रता की कोई जगह नहीं है। इसके लिए कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों और व्यवसायियों का पूर्ण सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सभी दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं की पृष्ठभूमि की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी अवांछनीय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़ेंः Dehradun: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई
श्रद्धालुओं से अनुशासन की अपील
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शिवभक्तों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को धार्मिक भावना और अनुशासन के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा, ‘हमारे पूर्वजों और ऋषि-मुनियों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना ही यात्रा का असली पुण्य है।’ उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित साइज की कांवड़ ले जाने और बड़े डीजे या भारी ध्वनि यंत्रों से ध्वनि प्रदूषण न फैलाने का आग्रह किया।

अतिक्रमण और सुरक्षा पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि यात्रा मार्गों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही, ढाबों और होटलों के लिए भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। सुरक्षा मानकों का पालन, फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट का सार्वजनिक प्रदर्शन अनिवार्य होगा। होटल मालिकों के नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने और ओवररेटिंग की शिकायत पर तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: कांवड़ यात्रा 2025 के लिए धामी सरकार का एक्शन प्लान तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध और सुरक्षित भोजन
सीएम धामी ने कहा कि सरकार और प्रशासन कांवड़ यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
