MP के पूर्व CM शिवराज को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी

Trending मध्यप्रदेश राजनीति

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज को बीजेपी (BJP) बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को भाजपा पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना सकती है। वहीं चौहान को दक्षिण भारत की जिम्मेदारी दी जा सकती है। शिवराज सिंह ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः MP में लाडली बहन योजना का क्या होगा..CM मोहन यादव से जानिए

Pic Social Media

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की भूमिका को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में पूर्व सीएम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद शिवराज सिंह (Shivraj Singh) ने बताया है कि उसे लेकर माना जा रहा है कि उन्हें दक्षिण भारत के राज्यों में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भाजपा दक्षिण राज्यों को फोकस कर रही

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को देखते हुए भाजपा दक्षिण राज्यों को फोकस कर रही है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान जैसे जनाधार वाले नेता को राज्य में जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं एक इस्तीफे के बाद शिवराज सिंह चौहान को पुरानी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें बढ़ गई हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी भाजपा की सरकार बनी है। शिवराज सिंह चौहान के समकक्ष रमन सिंह को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष बनने से पहले रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन से पहले उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने की संभावना है।

पहले भी उपाध्यक्ष रह चुके है शिवराज?

शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) पहले भी रह चुके हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा की हार हुई थी। इस हार के बाद पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था। लेकिन शिवराज सिंह ज्यादा दिनों तक इस पद में नहीं रहे। साल 2020 में फिर से भाजपा की सत्ता में वापसी हुई थी। जिसके बाद चौहान ने उपाध्यक्ष पद को छोड़ दिया था। अब माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को भाजपा फिर से उपाध्यक्ष पद देकर दक्षिण राज्य की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

Pic Social Media

शिवराज सिंह को दक्षिण का ऑफर क्यों दिया जा रहा?

साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड (Active Mode) में आ गई है। दक्षिण भारत में भाजपा का संगठन मजबूत नहीं है। शिवराज सिंह चौहान के पास सत्ता और संगठन दोनों का अनुभव है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की इमेज मामा के रूप में है। दक्षिण भारत में संगठन को मजबूत करने के लिए एक ऐसे ही नेता की जरूरत है जो जिसे सत्ता और संगठन का लंबा अनुभव हो।

जल्द मिल सकती है शिवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2023 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। इस जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवराज सिंह चौहान का आगे क्या होगा?