Prasar Bharati Recruitment 2019: Applications invited for 59 posts including Anchor and Senior Correspondent

Prasar Bharti: प्रसार भारती में एंकर से लेकर वीडियोग्राफर, 59 पदों पर भर्ती

TV जॉब्स
Spread the love

Prasar Bharti: यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं या फिर नौकरी बदलना चाहते हैं तो प्रसार भारती(Prasar Bharti) आपको मौका दे रहा है अपने साथ जुड़ने का। प्रसार भारती ने डीडी न्यूज के विभिन्न रीजनल न्यूज यूनिट के लिए एंकर, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट समेत कुल 59 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Rajdeep Sardesai: वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को कैंसर! X पर साझा की जानकारी

कुल पद और श्रेणियां:

  • सीनियर कॉरेस्पोंडेंट – 2
  • एंकर-कम-कॉरेस्पोंडेंट ग्रेड-II – 7
  • एंकर-कम-कॉरेस्पोंडेंट ग्रेड-III – 10
  • बुलेटिन एडिटर – 4
  • ब्रॉडकास्ट एग्जिक्यूटिव – 4
  • वीडियो पोस्ट प्रॉडक्शन असिस्टेंट – 2
  • असाइनमेंट को-ऑर्डिनेटर – 3
  • कंटेंट एग्जिक्यूटिव – 8
  • कॉपी एडिटर – 7
  • कॉपी राइटर – 1
  • पैकेजिंग असिस्टेंट – 6
  • वीडियोग्राफर – 5

योग्यता:

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 से 3 साल का अनुभव होना चाहिए। कुछ अन्य पदों के लिए अलग योग्यता आवश्यक है, जिसकी पूरी जानकारी अधिसूचना में दी गई है।

आयु सीमा:

  • सीनियर कॉरेस्पोंडेंट और बुलेटिन एडिटर – अधिकतम 45 वर्ष
  • एंकर-कम-कॉरेस्पोंडेंट ग्रेड-III और पैकेजिंग असिस्टेंट – 30 वर्ष
  • कंटेंट एग्जिक्यूटिव और कॉपी एडिटर – 35 वर्ष
  • ब्रॉडकास्ट एग्जीक्यूटिव, वीडियो पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट, असाइनमेंट को-ऑर्डिनेटर, कॉपी राइटर, वीडियोग्राफर – 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया: 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि है 21 अक्टूबर 2025।

विवरण और आवेदन लिंक:

प्रसार भारती अधिसूचना PDF