बिहार के CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के पहले चरण में पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे।
Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपनी प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) के पहले चरण में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया पहुंचकर राज्य के विकास कार्यों का जायजा लिया। बता दें कि उनकी यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक वाल्मीकिनगर के घोटवा गांव (Ghotwa Village) के थरुहट से हुई। सीएम नीतीश के स्वागत के लिए बेतिया में जबरदस्त तैयारी की गई थी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत में खास तैयारी की थी और इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
ये भी पढ़ेः Bihar में जल्द ही बनेगी फिल्म सिटी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी ये अहम जानकारी

आपको बता दें कि घोटवा टोले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने वृक्षारोपण कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पार्क, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया। सीएम ने थारू समाज की महिलाओं और जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
सीएम नीतीश ने की 41 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस दौरान 41 जनहित योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने 139.04 करोड़ की लागत से बनने वाली वाल्मीकि नगर दोन क्षेत्र में ऑफ ग्रिड से ऑन ग्रिड विद्युतीकरण परियोजना का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ेः Bihar में उद्योगों की बहार! बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपए के हुए MoU साइन
मझौलिया के शिकारपुर पहुंचे सीएम नीतीश
घोटवा में आधे घंटे का समय बिताने के बाद सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) रवाना हो गए। वे मझौलिया प्रखंड के शिकारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मनरेगा पार्क, तालाब, विवाह उत्सव भवन और पुस्तकालय जैसी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया।
