Pragati Yatra

Pragati Yatra: आज लखीसराय पहुंचेगी CM नीतीश की प्रगति यात्रा..ये है डिटेल

बिहार राजनीति
Spread the love

Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का काफिला लखीसराय के बालगुदर गांव पहुंचेगा, जहां वह म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।

Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का काफिला आज दोपहर 12 बजे लखीसराय (Lakhisarai) के बालगुदर गांव पहुंचेगा, जहां वह म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे और शिवगंगा तालाब का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, वे पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करेंगे, खेल मैदान (Sports Field) का उद्घाटन करेंगे और जल जीवन हरियाली योजना के तहत बने तालाब का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही, सीएम नीतीश कुमार विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा लेंगे और जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे।
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने मुंगेर में चल रही विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक की

Pic Social Media

सीएम नीतीश किऊल नदी पर बने पुल का करेंगे शिलान्यास

इसके बाद, सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) किऊल नदी पर बन रहे पुल का शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल लागत 49 करोड़ रुपये है। इसके बाद, वे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। डीएम मिथिलेश मिश्र ने जानकारी दी कि प्रगति यात्रा का कार्यक्रम गुरुवार को बालगुदर पंचायत में आयोजित होगा।

ये भी पढ़ेः Pragati Yatra: मुंगेर को CM नीतीश ने दी 438 करोड़ की सौगात

उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने प्रगति यात्रा को बताया ऐतिहासिक

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए लखीसराय आगमन पर उनका स्वागत किया है। सुरक्षा को लेकर लखीसराय में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को गांधी मैदान में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रिफिंग के बाद एनएच-80 पेट्रोल पंप के पास हेलिपैड स्थल पर मॉक ड्रिल भी की गई।