नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सलाह को सराहनीय बताते हुए भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों की सहायता के लिए एक विशेष फंड की शुरुआत की है। इस फंड का उद्देश्य युद्ध क्षेत्र में घायल होने वाले या शहीद होने वाले सैनिकों और अर्धसैनिक बलों की सहायता करना है।
ये भी पढ़ेंः Punjab National Bank: PNB के लाखों ग्राहकों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मोदी सरकार (Modi Government) ने हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय सेना की आधुनिकता और सैन्य बलों के कल्याण के लिए “आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअल्टी” (Army Welfare Fund Battle Casualty) नामक बैंक अकाउंट खोलने का निर्णय लिया है। इस अकाउंट में कोई भी भारतीय अपनी स्वेच्छा से दान कर सकता है, जिसकी न्यूनतम राशि ₹1 प्रतिदिन (₹365 प्रति वर्ष) रखी गई है।
अक्षय कुमार की पहल से आएगा बड़ा बदलाव
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने यह सुझाव दिया था कि यदि भारत की 130 करोड़ जनसंख्या में से 70% लोग रोज़ाना सिर्फ ₹1 का योगदान करें, तो यह राशि एक दिन में 100 करोड़ रुपये, एक महीने में 3,000 करोड़ रुपये और एक साल में 36,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। यह राशि पाकिस्तान के कुल रक्षा बजट से भी अधिक होगी।
सेना के आधुनिकीकरण में होगा उपयोग
इस फंड का उपयोग भारतीय सेना (Indian Army) और अर्धसैनिक बलों के लिए आधुनिक हथियार खरीदने, युद्ध सामग्री जुटाने और सैनिकों की सहायता के लिए किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से देश की रक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे भारत को सुपरपावर बनने में मदद मिलेगी।
देशवासियों से योगदान की अपील
सरकार और रक्षा मंत्रालय ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर सेना को मजबूत बनाने में सहयोग करें। इस फंड में जमा राशि पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के नियंत्रण में रहेगी और इसे सेना के जवानों के कल्याण के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Merging Scam: एक कॉल और आपकी लाइफ हैक..क्या है Merging Scam?
फंड में दान करने के लिए बैंक डिटेल्स
बैंक: केनरा बैंक
खाता नाम: Army Welfare Fund Battle Casualties
खाता संख्या: 90552010165915
IFSC कोड: CNRB0000267
शाखा: साउथ एक्सटेंशन, नई दिल्ली
