Noida के सांसद महेश शर्मा के मुरीद हुए पीएम मोदी..जानिए क्यों?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida News : नोएडा के सांसद और केन्द्रीय मंत्री रह चुके डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है। नई उपलब्धि से देशभर में नोएडा (Noida) के सांसद महेश शर्मा की तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज (Vikas Bharat Ambassador Challenge) में 2023 के दिसंबर महीने में नोएडा सांसद डा. महेश शर्मा बने टॉप ब्रांड एंबेसडर (Top Brand Ambassador) बन गए हैं। इसमें दूसरे स्थान पर जेवर विधायक (Jewar MLA) धीरेन्द्र सिंह रहे, और बात करें तीसरे स्थान की तो तीसरे स्थान पर हरियाणा भाजपा के रविंदर सांगवान रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को सोशल मीडिया X पर बधाई दी हैं।
ये भी पढ़ेंः शिकागो की तर्ज़ पर डेवलप होंगे UP के ये दो शहर..ये है डिटेल

विकसित भारत अभियान के तहत पूरे महीने के नंबर 1 एंबेसडर बनने के बाद नोएडा (Noida) के सांसद डा. महेश शर्मा ने नोएडा की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के प्रिय क्षेत्रवासियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आप सभी के अभूतपूर्व समर्थन एवं सहयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से नमो ऐप (Namo App) पर 100-दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में समूचे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। एक बार पुनः आप सभी प्रिय क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों से अपील करता हूं कि नमो ऐप पर 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज को स्वीकार कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाने में मदद करें।

Pic Social Media

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों से जोड़ने तथा उसके बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत भाजपा के सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं। इस अभियान में नोएडा यानी गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसके चलते सांसद डॉ. महेश शर्मा को विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।