Vastu Tips: इन 4 चीजों पर दें ध्यान..हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी!

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको यदि आप अपनाते हैं तो घर में तरक्की होना तय है। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके घर में मां लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहे। इसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार भाग्य का साथ न मिल पाने की वजह से पैसों की तंगी के चलते व्यक्ति को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे की वजह कई बार वास्तु दोष भी हो सकती है।

वास्तु जानकारों के अनुसार मानें तो घर के वास्तु दोष भी व्यक्ति की ग्रोथ में बाधा उत्पन्न करते हैं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में अगर घर में कुछ वस्तुओं को रख दिया जाए ,तो घर में वास्तु दोष खत्म हो जाता है। साथ ही नेगेटिव एनर्जी का नाश होता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: पत्नी की ये आदतें आपको बना देगी कंगाल..बच कर रहें

जानिए ऐसी कौन कौन सी चीजें हैं
मां लक्ष्मी के चरण
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में यदि आप मां लक्ष्मी जी के चरण रखते हैं तो उनकी कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है। घर में मां लक्ष्मी जी के चरण स्थापित करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे भाग्य खुलते हैं।

हाथी की मूर्ति
घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है, यदि आप चांदी के हाथी रखते हैं तो नौकरी में सुधार होता है। इसे घर में स्थापित करें और खुद ही देखें कि कैसे व्यक्ति के कैरियर में सुधार होता है।

मोर का पंख
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही ज्यादा प्रिय हैं। इसे वे हमेशा धारण करके ही रखते थे, इसलिए यदि मोरपंख घर में रखते हैं तो नकारात्मकता दूर हो जाती है। हमेशा ही सुख शांति भी बनी रहती है।

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है, मान्यता है कि इस पौधे में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए हमेशा तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें, इससे सुख समृद्धि आएगी। वहीं, शाम के समय घी का दीपक जलाएं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi