Basant Panchami 2024: Basant Panchami के दिन भूलकर भी न करें ये काम, पूरे साल होगा पछतावा

Trending Vastu-homes

Basant panchami 2024: बसंत पंचमी का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार बसंत के आगमन की खुशी में ही सेलिब्रेट किया जाता है। इस तिथि पर मां सरस्वती जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन शुभ कार्य किए जाते हैं जैसे की ग्रह प्रवेश, मुंडन संस्कार, विवाह, अन्नप्राशन आदि सारे शुभ कार्य। वहीं, कुछ ऐसे कार्य भी होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं Basant Panchami के दिन कौन कौन से कार्य को करना वर्जित माना जाता है।

ये तो आप भी जानते हैं कि Basant Panchami के दिन सरस्वती जी की पूजा की जाती है। इस खास दिन में बिना स्नान किए हुए किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। स्नान करने के बाद ही किसी भी चीज का सेवन करें।

Basant panchami के दिन किसी भी पेड़ पौधे को नहीं काटना चाहिए क्योंकि ऐसा करना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है और ऐसा करने से मां सरस्वती जी क्रोधित भी हो सकती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी सरस्वती को जब अवतरण हुआ था तब पूरे ब्राह्मण के आभा लाल, नीली और पीली थी। लेकिन सबसे पहले पीली आभा के दर्शन हुए थे। इसलिए इस खास दिन में पीले कपड़े को धारण करना शुभ माना जाता है।

बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी मछली, मांस, शराब आदि चीजों का सेवन न करें। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना ही शुभ होता है। इस खास दिन मांस शराब से दूरी बना के रखें।