Patna News: पटना के ख्याति प्राप्त सेंट करेंस स्कूल के छात्र(PCM) एजुकेशनल टूर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पटना कैंपस पहुंचे। इस शैक्षणिक यात्रा में छात्रों के साथ उनके स्कूल की फैकल्टी सदस्य श्रीमती अनुपम झा, डॉ. पी.सी. दास और तस्सीन अख्तर भी शामिल थे। इस एजुकेशनल टूर(शैक्षणिक भ्रमण) का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक प्रयोगशालाओं और देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान के अकादमिक माहौल से परिचित कराना था।
ये भी पढ़ेंः Patna News: आयुष ने बिहार को सेपक टकरा में दिलाया ऐतिहासिक रजत पदक

जैसे ही छात्र आईआईटी पटना के बिहटा स्थित परिसर में पहुँचे, संस्थान के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार यादव ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें कैंपस के अंदर ले गए। 501 एकड़ में फैले सुंदर कैंपस को देखकर करेंस हाईस्कूल के छात्र बेहद प्रभावित हुए। IIT कैंपस ना केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, बल्कि इसमें पर्यावरण के अनुकूल भी बनाया गया है, जो छात्रों के लिए अध्ययन और आत्मविकास दोनों के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है।
ये भी पढ़ेंः Patna News: स्वर्ण पदक जीतकर चमके वेदांत, बिहार की मेज़बानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स शानदार

छात्रों ने भौतिकी विभाग, यांत्रिक अभियंत्रण विभाग और इलेक्ट्रिकल फैकल्टी पहुंचे और प्रयोगों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर सेंट करेंस हाईस्कूल के 10+2 के इंचार्ज माइकल पी नयागम ने बताया कि हर वर्ष 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राओं पर ले जाया जाता है ताकि वे अपने कक्षा में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम को वास्तविक दुनिया से जोड़ सकें और उसे गहराई से समझ सकें।

यह भ्रमण छात्रों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि उनके भविष्य को दिशा देने वाला भी सिद्ध हुआ।
