Bihar

Patna News: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया। उनकी अमर कुर्बानियों को यादकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी।

शहीद-ए-आजम के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक के पूरब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में किया गया, जहाँ पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत्-शत् नमन किया।

ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री महेश्वर हज़ारी ने उद्घाटन किया

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद-ए-आजम की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार दिवस पर परिवहन विभाग की अनूठी पहल और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा शोक सलामी अर्पित की गयी तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद-ए-आजम स्व० भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25