Patna

Patna: आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर: DGP Vinay Kumar

बिहार
Spread the love

गृह विभाग तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सोशल मीडिया हैंडल से प्रेषित किए शुभकामना संदेश

सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द व अफवाह फैलाने वालों पर रखी जाएगी विशेष नजर, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

Patna News: पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने गृह विभाग व सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सोशल मीडिया हैंडल से समस्त प्रदेशवासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ये भी पढ़ेः Bihar News: ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के लिए तैयार है बिहार
वीडियो संदेश के माध्यम से डीजीपी ने प्रदेशवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने, रैश ड्राइविंग ना करने तथा डीजे ना बजाने को लेकर संदेश दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि त्योहार के दौरान डीजे, सार्वजनिक रूप से अश्लील गाना बजाना, सड़कों पर हुड़दंग जैसी असामाजिक स्थिति को बढ़ावा ना दें. विधि व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, वैमनस्यता को बढ़ावा देने वाले पोस्ट को शेयर करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। त्यौहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।