यात्रियों को अब मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, पुराना टर्मिनल बंद
Patna Airport: बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) ने राजधानी पटना के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) का नया टर्मिनल भवन आज मंगलवार, 3 जून 2025 से यात्रियों के लिए औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई, जब बेंगलुरु से पहली फ्लाइट (Flight) नए टर्मिनल पर लैंड हुई। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि पहली उड़ान के आगमन पर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। एयरबस के माध्यम से उन्हें रनवे से टर्मिनल भवन तक लाया गया, जहां सीआईएसएफ के जवानों, एयरपोर्ट अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों और फूलों से यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
संचालन से पहले किया गया निरीक्षण
टर्मिनल के शुरू होने से पहले सोमवार रात को कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ (Dr. S. Siddharth) ने पटना के कमिश्नर चंद्रशेखर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, संचालन और व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नए टर्मिनल के संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ये भी पढ़ेंः Patna: जमीन से जुड़ी जन सुविधाओं की जमीनी स्तर पर पड़ताल

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
पटना एयरपोर्ट के इस अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को किया था। नए भवन के निचले तल पर आगमन की व्यवस्था है जबकि प्रथम तल को प्रस्थान के लिए निर्धारित किया गया है, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके।

सुविधाएं पहले से दोगुनी
नए टर्मिनल भवन (New Terminal Building) में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। चेक-इन काउंटर की संख्या 22 से बढ़ाकर 64 कर दी गई है। वहीं, सुरक्षा जांच के लिए अब 16 एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
नया टर्मिनल एक साथ 11 विमानों की पार्किंग की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, एक बहुमंजिली पार्किंग को टर्मिनल से एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा गया है, जहां 1100 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।
ये भी पढ़ेंः Patna: सोनपुर मेला के आधुनिकीकरण के लिए 24.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति – सम्राट चौधरी
पुराना टर्मिनल होगा ध्वस्त
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अब पुराने टर्मिनल भवन को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। उसकी जगह पर नई विमान पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। साथ ही, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ के अफसरों और जवानों की संख्या में भी इजाफा किया गया है।
