बिहार में दर्दनाक ट्रेन हादसा.. नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस पटरी से उतरी

Trending दिल्ली बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
North East Express Train Accident: बिहार के बक्सर से एक दुखद ख़बर सामने आ रही है। जहां एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। राजधानी दिल्ली (Delhi) से कामख्या (Kamakhya) जा रही ट्रेन संख्या 12506 बक्सर के रघुनाथपुर (Raghunathpur) स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। जिसके कारण यह रेल हादसा (Train Accident) हुआ। रेलवे एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे की वजह से अब तक 5 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। जबकि 100 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर NDRF, SDRF, रेलवे का बचाव दल और स्थानीय पुलिस ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान,MP, छत्तीसगढ़ का सबसे सटीक ओपिनियन पोल देख लीजिए

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः मथुरा पहुंचे सएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन-पूजन
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन
रेलवे ने दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे का शिकार होने पर दुख प्रकट किया है। साथ ही रेलवे ने हादसे में फंसे यात्रियों के मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग पटना हेल्पलाइन:-9771449971, दानापुर हेल्पलाइन:-8905697493, कमर्शियल कंट्रोल :-7759070004 और आरा हेल्पलाइन:-8306182542 पर संपर्क कर सकते हैं।
हादसे को लेकर क्या बोले अश्विनी चौबे
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें। इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है। अश्विनी चौबे दुर्घटना वाले इलाके बक्सर से ही बीजेपी के सांसद हैं।
असम के मुख्यमंत्री ने ये कहा
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

Pic Social media

कैसे हुआ हादसा
अभी तक हादसे का कोई ठोस कारण नहीं पता चल पाया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आमतौर पर इस रूट पर ट्रेन काफी तेज नहीं चलती है। इसकी रफ्तार औसत ही रहती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए ले जाने वाली स्पेशल ट्रेन पहुंच गई। अब हम रूट पर ट्रेन ट्रैफिक की अब बहाली पर ध्यान दे रहे हैं। अपूरणीय क्षति के लिए गहरी संवेदनाएं। पटरी से उतरने के मूल कारण का पता लगाया जाएगा।

इस हादसे में अभी तक चार लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं प्रभावित बोगियों में सवार ज्यादातर यात्रियों को चोट आई है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक ‘दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है । घटनास्थल पर 01.35 बजे एक रेक पहुंच गया है जिससे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।’
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi