मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स से खेल संसाधनों की रिपोर्ट मांगी
Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट’ (ODOS) योजना लागू करने का फैसला किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक जिले में एक विशिष्ट खेल को प्राथमिकता दी जाएगी, और इसके लिए आवश्यक संसाधनों का विकास किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सभी जिला कलेक्टर्स को अपने-अपने जिलों में खेल संसाधनों और जरूरतों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर्स से मांगी गई खेल संसाधनों की रिपोर्ट
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले में प्राथमिकता दिए जाने वाले खेल से जुड़ी उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की रिपोर्ट जल्द तैयार कर भेजें। इन रिपोर्टों के आधार पर सरकार संबंधित जिले में खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन विकसित करेगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल की पहल, घर बैठे मिलेगी जरूरी दवाएं
हर जिले में खेल विशेषज्ञ होंगे संयोजक
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले में खेल विशेषज्ञों को संयोजक के रूप में नियुक्त किया जाए। ये संयोजक जिले में खिलाड़ी प्रतिभाओं की पहचान करेंगे और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सरकार का मानना है कि इस योजना से विभिन्न खेलों में विशेषज्ञता विकसित होगी और राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिल सकेंगे।
खेल विभाग में रिक्त पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने युवा मामले एवं खेल विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि खेल प्रशिक्षकों सहित विभाग के सभी रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक खेल गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाना चाहिए और खेलों की अवसंरचना को आधुनिक बनाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार की अनोखी पहल, मात्र 70 रुपये में जन्मेगी उच्च नस्ल की बछड़ी!
‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025’ की तैयारियां तेज
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025’ के सफल आयोजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही, उपखंड और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाए जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्थानीय स्तर पर अवसर मिल सकें।
