Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन वास्तु के इन बातों का रखें विषेश ध्यान, शिव जी होंगें प्रसन्न

Trending Vastu-homes

Mahashivratri 2024: Mahashivratri का त्यौहार प्रत्येक वर्ष के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के इस खास दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की जाती है।
यदि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना करने से घर के चारों ओर सुख समृद्धि आती है, इसके अलावा कई सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। वहीं,ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है जिनका पालन करने से महाशिवरात्रि के दिन विशेष लाभ मिलता है।

जानिए वास्तु से जुड़े कुछ खास प्रकार के लाभ के बारे में, जिनका पालन महाशिवरात्रि के दिन करना चाहिए:

महाशिवरात्रि के दिन करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
( Mahashivratri ke Vastu Upay)

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक उत्तर पूर्व दिशा की ओर करना चाहिए, इससे खास तरह का लाभ मिलता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले दोष, रोग, ग्रह कलेश या अन्य बाधाएं दूर हो जाती हैं। इन सब के अलावा घर में सुख समृद्धि आती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद उस पवित्र जल को लेकर घर लाएं और चारों ओर छिड़क दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

भगवान भोलेनाथ जी को समर्पित महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में बेल के पौधे को अवश्य लगाएं। साथ ही बेल के पौधे के नीचे घी के दिए को भी जरूर जलाएं।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बनेंगे कई दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

महाशिवरात्रि के दिन यदि घर में शिव परिवार को स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर पूर्व दिशा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान भोलेनाथ जी की परिवार के तस्वीर को आप उत्तर पूर्व दिशा की ओर लगा सकते हैं। इससे सुख समृद्धि की प्राक्ति होती है।