Noida: नोएडा के केंद्रीय विद्यालय से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।
Noida News: नोएडा के सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय (Central School) से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल के एक क्लासरूम की छत से अचानक प्लास्टर (Plaster) गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लास्टर सीधे छात्र (Student) के ऊपर गिरा, जिससे उसका कंधा डिस्लोकेट हो गया। घटना के बाद छात्र को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के इस सेक्टर में बनेगा लेक पार्क, झील और पार्क की खूबसूरती का उठा सकेंगे लुत्फ
आपको बता दें कि हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन स्कूल प्रशासन ने न तो पुलिस को इसकी जानकारी दी और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया। जब मीडिया ने थाना सेक्टर-24 की पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब मीडिया से जानकारी मिलने के बाद पुलिस को घटना की पुष्टि हुई है।
अभिभावकों में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने विद्यालय (School) की इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में भी गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की जान खतरे में है और जिम्मेदार अधिकारी घटनाओं को छुपा रहे हैं, जो अत्यंत निंदनीय है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में 3 दिन में 2 बार गिरा प्लास्टर, लोगों में दहशत
शिक्षा विभाग और प्रशासन पर निगाहें
अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल की इमारत की सुरक्षा जांच की जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

