Noida में अब इन गाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पेट्रोल, जानिए क्या है कारण
Noida News: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में अब दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल तब तक नहीं दिया जाएगा, जब तक उनके पास हेलमेट (Helmet) नहीं होगा। अगर पीछे कोई बैठा है, तो उसे भी हेलमेट पहनना होगा। इस विषय में जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देश दे दिया है। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी पंप पर सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) ठीक से काम करते रहना चाहिए। यह कड़े निर्देश पेट्रोल संचालकों को जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है। ताकि हेलमेट को लेकर होने वाले विवादों के निस्तारण में आसानी हो सके।
ये भी पढ़ेंः Traffic Advisory: आज घर से बाहर निकलने वाले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लें

पेट्रोल के लिए हेलमेट हुआ अनिवार्य
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलमेट (Helmet) के बिना दो पहिया वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दी है। यूपी सरकार (UP Government) ने यह फैसला इसलिए लिया जिससे सड़क हादसों में हेलमेट के बिना होने वाली मौत पर रोक लगाया जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने मीडिया को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह नया नियम 26 जनवरी से लागू कर दिया गया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लागू हुआ नया नियम
जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने और आगे जानकारी दी कि 26 जनवरी रविवार से किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। सभी पेट्रोल पंप पर जागरूकता के लिए बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं।
ये भी पढे़ंः Amul Milk: अमूल दूध के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आ गई
अब देखना यह होगा कि प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का कितने पेट्रोल संचालक और उनके कर्मचारी इसका पालन करते हैं और किस तरीके से जिला प्रशासन इस पर निगरानी रखेगा। इससे जुड़ी हर एक छोटी बड़ी खबरों पर लगातार नजर बनी रहेगी।
