Noida

Noida: नोएडा के गार्डन गैलेरिया में रफ़्तार का क़हर..छात्र समेत 5 को रौंदा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा के गार्डन गैलेरिया में दर्दनाक हादसा, 5 लोगों को रौंदा

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर के मुताबिक नोएडा (Noida) के गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall) की पार्किंग से बाहर आ रही कार ने 5 लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों में तीन छात्र समेत पांच लोग शामिल हैं। घायलों को नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार चालक बूम बैरियर तोड़ कर फरार हो गया, जिसके नशे में होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगे 51 लाख रुपए

Pic Social Media

बता दें कि गुरुवार की देर रात लगभग 1 बजे 5 लोग गार्डन गैलरिया मॉल (Garden Galleria Mall) के अंदर एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर पैदल पार्किंग की ओर जा रहे थे। इसमें 3 स्टूडेंट भी शामिल थे। इस दौरान नोएडा (Noida) नंबर की एक तेज रफ्तार कार वहां और उसने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार चालक बूम बेरियर तोड़कर वहां से भाग गया। घायलों की पहचान एमलान भौमिक(25), अंश भारद्वाज (25), अभिषेक, प्रिया (22) और विनय के रूप में हुई है। सभी सर नोएडा के ही अलग-अलग सेक्टर के हैं। एमलान भौमिक, प्रिया ,अंश भारद्वाज एमिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुटे प्राधिकरण के अधिकारी

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी प्रवीन कुमार ने बताया कि मॉल सिक्यॉरिटी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। घायलों की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। आरोपी चालक की तलाश में टीम को लगाया गय है।