Noida Police

Noida Police: नोएडा पुलिस के निशाने पर ये गाड़ियां, कहीं आप भी तो नहीं चला रहे हैं!

Trending नोएडा
Spread the love

Noida Police: गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है।

Noida Police: गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान (Special Operations) शुरू हो रहा है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम इस अभियान के तहत बिना फिटनेस जांच (Fitness Test) के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को जब्त करेगी। साथ ही, ओवरएज (Overage) हो चुके वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है। विभाग ने इस महीने लगभग 28 हजार वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने का लक्ष्य रखा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

फिटनेस जांच अनिवार्य

आपको बता दें कि परिवहन विभाग (Transport Department) का कहना है कि वाहनों की फिटनेस जांच (Fitness Test) अनिवार्य है। बिना फिटनेस जांच के चलने वाले वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, जिससे सवारियों की जान को खतरा हो सकता है। इसीलिए विभाग ने फिटनेस जांच को लेकर सख्ती बरतने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ेंः Expressway: नोएडा में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, दिल्ली जाने वालों को फायदा

28 हजार वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त

परिवहन विभाग (Transport Department) के मुताबिक, समय सीमा पूरी होने के कारण इस महीने करीब 28 हजार वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। यह प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। गौतमबुद्ध नगर में पुराने वाहनों की संख्या दो लाख से अधिक है, और अब तक लगभग 45 हजार वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है।

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को विशेष अभियान के तहत 26 वाहनों को क्रेन से उठाया गया, जबकि 546 वाहनों के चालान किए गए।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वाले जल्दी से अच्छी ख़बर पढ़ लीजिए

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 6744 चालान

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। विशेष अभियान के दौरान 6744 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 34 वाहनों को सीज किया गया। हेलमेट न पहनने के कारण 2807 वाहनों के चालान हुए। इसके अलावा, लेन बदलकर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 122 और विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 126 चालान किए गए।