Noida News: नोएडा के सेक्टर-45 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है।
Noida News: नोएडा के सेक्टर-45 में इस सोसायटी (Society) में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) के फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के समय इंजीनियर का परिवार गर्मी की छुट्टियों के लिए दुबई (Dubai) गया हुआ था। पड़ोसियों (Neighbors) ने टूटा हुआ ताला देखकर परिवार को सूचित किया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

क्या है मामला?
आपको बता दें कि सेक्टर-45 की धन्य निकेतन समिति सोसायटी (Dhanya Niketan Samiti Society) में चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 63 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वर्तमान में उनका परिवार दुबई में है और फ्लैट पर ताला लगा था। सोमवार को पड़ोसी अजयपाल ने देखा कि फ्लैट का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और उन्होंने तुरंत विवेक के परिवार को सूचना दी।
ये भी पढ़ेंः Lakhimpur Kheri: क्या हुआ जब बीच सड़क दिखे 3 बाघ, लखीमपुर खीरी का ये वीडियो देखिए
रिश्तेदारों ने देखा बिखरा सामान
विवेक के रिश्तेदार फ्लैट (Flat) पर पहुंचे और सेंट्रल लॉक खोलकर अंदर गए तो कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। उनके मुताबिक, चोर रसोई की खिड़की से अंदर घुसे और चोरी कर उसी रास्ते से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस घटना को संदिग्ध मान रही है और किसी जानकार के शामिल होने की आशंका जता रही है।

पुलिस की जांच और शिकायत का इंतजार
सेक्टर-45 चौकी पुलिस (Police) का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के इस हॉस्पिटल पर मरीज़ का गंभीर आरोप
सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था (Security System) पर नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि जब सोसायटी में सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, तो ऐसी घटना कैसे हो गई? निवासियों ने सोसायटी पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पीड़ित परिवार द्वारा औपचारिक शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
