Noida

Noida News: नोएडा में 1 करोड़ वाला टूर्नामेंट..16 टीमें होंगी सामने-सामने

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida में होने जा रहा है 1 करोड़ वाला टूर्नामेंट, 16 टीमों के बीच होगा मुकाबला

Noida News: नोएडा के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि नोएडा शहर एक बार फिर ई-स्पोर्ट्स (E-Sports) के क्षेत्र में नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। साल के पहले महीने के 31 तारीख से नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम (Indoor Stadium) में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) राष्ट्रीय प्रतियोगिता (National Competition) का छठा सीजन आयोजित किया जाएगा। 3 दिन तक चलने वाले इस रोमांचक आयोजन में देशभर से चुने गए 64 बेहतरीन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों को अलग-अलग 16 टीमों में बांटा जाएगा और हर टीम में 4 खिलाड़ी होंगे। विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 3 सोसायटी में बिजली ने खूब रुलाया

Pic Social Media

ई-गेमिंग की तरफ बढ़ती युवाओं की दिलचस्पी

आज के इस डिजिटल युग में भारतीय युवाओं में ई-गेमिंग (E-Gaming) के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को हर कोइ जान रहा है। BGMI का भारत में प्रभाव इस बात से ही जान सकते हैं कि इसके बैन के बाद ई-गेमिंग इंडस्ट्री में गिरावट देखी गई। जब बैन खत्म हुआ तो युवाओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अब यह टूर्नामेंट इसकी लोकप्रियता को और भी बढ़ाने वाला है। BGMI क्राफ्टन कंपनी द्वारा तैयार किया गया एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम (Online multiplayer battle royale game) है। खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। यह गेम जुलाई 2021 में एंड्रॉइड और अगस्त 2021 में iOS यूजर्स के लिए लाया गया था। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुकाबले मोबाइल और लैपटॉप दोनों पर अच्छे से खेले जा सकते हैं। खिलाड़ियों को बैटल ग्राउंड में अलग-अलग लक्ष्यों को पूरा करना होगा जो इसे और भी रोमांचक बनाएगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 3 सोसायटी में बिजली ने खूब रुलाया

इंडोर स्टेडियम में तैयारियां हुई पूरी

स्टेडियम के प्रबंधक अमित कुमार ने जानकारी दी कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह पांचवीं बार है जब नोएडा का इंडोर स्टेडियम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।