Noida: जेपी विश टाउन..बड़ा हादसा होने से बच गया!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

जेपी विश टाउन(Jaypee Wish Town) नोएडा सेक्टर 128 की पॉश सोसायटी में से एक..करोड़ों के फ्लैट..लेकिन यहां भी Construction Quality इतनी घटिया होगी..शायद ही किसी ने सोचा होगा। खासकर यहां फ्लैट खरीदने वालों ने बिल्कुल भी नहीं सोचा होगा। मिली जानकारी के मुताबिक ख़बर KM22 टावर से है। जहां 5वीं मंजिल से बालकनी का एक हिस्सा टूटकर सीधे नीचे आ गिरा। वो तो गनीमत रही कि एंट्री प्वाइंट पर उस वक्त कोई मौजूद नहीं था..नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। बालकनी का हिस्सा गिरने से अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज़..Noida से 4 धाम यात्रा के लिए उड़ेगा हेलीकॉप्टर

ये भी पढ़ें: जयपुर में बीच सड़क नोटों की बारिश..देखिए वीडियो

लोगों का रोष बढ़ने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डर ने पैसे तो पूरे लिए लेकिन सुविधाओं के नाम पर, सुरक्षा के नाम पर उन्हें ठगा गया है। ऐसे में उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की घटना आगे होती है तो यहां के निवासी सख्त रुख़ अपनाएंगे।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi