सुपरेटक ईकोविलेज1 के पास वाली सोसायटी में सुसाइड

दिल्ली NCR
Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुसाइड की खबरें लोगों को परेशान कर रही है। ताजा मामला बिसरख में मौजूद हवेलिया वेलेंसिया सोसायटी से है। जहां 38 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अजय द्विवेदी सोसायटी के डी टावर में फ्लैट नंबर 305 में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी और 5 साल का बेटा है। अजय की पत्नी भी जॉब करती हैं।

जौनपुर का रहने वाला है परिवार

बिसरख थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह के मुताबिक अजय द्विवेदी मूल रूप से जिला जौनपुर के रहने वाले थे। अजय टीएलसी में एग्जीक्यूटिव की जॉब कर रहे थे। पत्नी के मुताबिक, वो जॉब पर गई थी। पति घर में अकेले थे। देर शाम उन्होंने कमरे के सीलिंग फैन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।