नोएडा एक्सटेंशन में दिल दहला देने वाली वारदात, पैरेंट्स जरूर देखें ये खबर

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा एक्सटेंशन की ये वारदात वाकई सभी पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली है। बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी अजनारा जेन एक्स(Ajnara Gen x) से आ रही है। जहां दोपहर अपने बच्चे को स्कूल बस से लेने गई महिला की सोने की चेन बाइक सवार चोर ले उड़े। पूरी वारदात गेट नंबर 1 के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात ये कि उस समय गेट के सामने भीड़ थी। बावजूद इसके स्नेचर वारदात को अंजाम दे गए।

दरअसल महिला गेट नंबर एक के सामने लगी स्कूल बस के सामने पहुंच गई। और झांककर बच्चे का इंताजर करने लगी। तभी बाइक सवार बदमाश मौके को भांप गए। और बड़े शातिर तरीके से चेन ले उड़े। हालांकि महिला ने दौड़ भी लगाई लेकिन सब बेकार।

फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर चोरों की तलाशने में जुट गई है।