Noida: सोम बाज़ार में मौत के झूले से बचके!

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

दर्दनाक ख़बर नोएडा के नोएडा के सेक्टर 44 स्थित सोम बाजार से आ रही है। जहां सावन के मेले में झूले से गिरने की वजह से गंभीर से रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि 2 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे में 60 वर्षीय ऊषा की गर्दन की हड्डी टूट गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घायल महिला शालू के पैर में और बच्चे को हल्की चोट लगी है। दोनों महिलाएं रिश्ते में सास बहू लगती हैं।

ये भी पढ़ें: जवान’ शाहरूख का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

घटना बुधवार की है जब देर शाम मेले में घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये थे। मेले में लगे झूलों पर सभी लोग झूल रहे थे। इसी दौरान झूले का डिब्बा टूटकर नीचे आ गिरा। इस घटना के लिए मेले व झूले के आयोजक को सेक्टर-39 पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज को दूर भगाने वाला फल मिल गया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेला संचालक यहा सट्टा भी खिलवाता था। जिसका कुछ दिनों पहले एक विडियों भी वायरल हुआ था। अब सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस की नाक के नीचे ये सब कुछ होता रहा फिर भी पुलिस को इसकी खबर नही लगी या फिर सबकुछ पहले से ही तय था।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi