Noida-Delhi

Noida-Delhi: बारिश-कोहरे को लेकर मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida-Delhi में बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़िए पूरी खबर

Noida-Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत आस पास के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत मिली है। सुबह शान ठंड और दोपहर के समय धूप से मौसम सामान्य हो गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश और घने कोहरे की मार झेल रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान जाहिर किया है जिसमें कोहरे के साथ- साथ आंधी तूफान और बारिश की आशंका जाहिर की गई है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में सर्दी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधान करते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है…
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी के लोग वाकई खुश हैं

Pic Social Media

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

21 जनवरी यानी आज सुबह हल्का कोहरा (Fog) देखने को मिला। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया जा गया है। हालांकि दिल्ली एनसीआर के किसी भी इलाके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

22 जनवरी

बुधवार यानी 22 जनवरी को एक बार फिर बारिश दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वही दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन आईएमडी (IMD) घने कोहरे (Fog) को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में सीधे 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री ही रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।

23 जनवरी

23 जनवरी, गुरुवार को ठंड़ और बढ़ सकती है क्योंकि अधिकतम तापमान और 2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने इस दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जाहिर की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: 29 जिलों में गिरेंगे ओले..मौसम विभाग की ख़तरनाक चेतावनी

24, 25 और 26 को मौसम का हाल जानिए

मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमा न 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली को छोड़कर गाजियाबाद, फरीदाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गुरुग्राम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 जनवरी को भी दिल्ली में कोहरे की चेतावनी दी गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान और 2 डिग्री कम यानी 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आस पास रह सकता है।