Noida-दिल्ली से गुरुग्राम..अब इस टोल पर नहीं लगेगा जाम

दिल्ली दिल्ली NCR हरियाणा

Gurugram News: नोए़डा-दिल्ली से गुरुग्राम तक की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि NH-48 के सरहौल टोल (Sarhaul Toll) पर अब जाम का झाम लोगों को नहीं सताएगा। अब यहां पर कमर्शल और प्राइवेट वीकल अलग-अलग लेन में चलेंगे। इसके साथ ही यहां अब ट्रैफिक भी आपस में मर्ज नहीं होगा। NHAI और ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की तरफ से पिछले साल के अंत में बनाए गए प्लान पर पर अब काम किया जा रहा है। यहां पर अब स्थाई तौर पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। यह सभी बैरिकेड सीमेंटेड होंगे। दावा किया जा रहा है कि यह काम दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा हो जाने के बाद यहां पर ट्रैफिक जाम और हेवी ट्रैफिक से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida में ज़बरदस्त जाम..वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Pic Social media

तीन लाख से अधिक वाहनों का मूवमेंट

दिल्ली जयपुर हाइवे (Delhi Jaipur Highway) NH-48 के सरहौल टोल पर हर रोज करीब तीन लाख वाहनों का मूवमेंट होता है। यहां पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत, बहादुरगढ़ सहित हरियाणा के अलावा एनसीआर के शहरों से ट्रैफिक का आना जाना लगा रहता है। उघोग विहार, एमजी रोड, साइबर हब, मानेसर, खांडसा सहित इंडस्ट्री एरिया में यह ट्रैफिक आता जाता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से कच्चा माल लेकर गुड़गांव और दिल्ली और यूपी में यहां से भारी वाहन आते जाते हैं। लगभग 50 हजार हेवी और कमर्शल वीकल का यहां पर मूवमेंट हर रोज होता है। इसमें दस हजार से अधिक टैक्सी भी शामिल हैं।

अभी मर्ज हो जाता है ट्रैफिक

सरहौल टोल पर दिल्ली जाते समय लेफ्ट साइड में एमसीडी टोल पड़ता है। यहां पर कमर्शल वीकल को दिल्ली में प्रवेश करने पर टैक्स देना होता है। दूसरे प्राइवेट वाहनों के लिए टोल नहीं देना होता है। यह टोल 28 लेन का है। इसमें से आठ लेन एमसीडी टोल के पास हैं। कमर्शल वाहन दिल्ली जाते समय लेफ्ट की बजाय राइट से प्राइवेट वाहनों के साथ टैक्स बचाने के चक्कर में जाते हैं। अभी यहां पर जो बैरिकेड लगें हैं वो प्लास्टिक और लोहे के हैं। जिनको साइड में करके या गिराकर कमर्शल वाहन चालक निकलने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही शाम को जाम के समय में भी एक लाइन से दूरी लाइन में बैरिकेड तोड़कर निकलते हैं, ऐसे में ट्रैफिक मूविंग न रहकर जाम और हेवी ट्रैफिक में बदलता है।

सुरेश कुमार, एसीपी ट्रैफिक हाइवे ने बताया कि दिल्ली के रजौकरी फ्लाईओवर से गुड़गांव के शंकर चौक फ्लाईओवर की ओर सीमेंट के स्थाई बैरिकेड लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही यह पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सरहौल टोल पर हेवी ट्रैफिक और जाम से छुटकारा मिल जाएगा। पूरे एरिया के लिए बैरिकेड आ चुके हैं।

600 मीटर में सीमेंट के बैरिकेड लगने हुए शुरू

NHAI और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने बार-बार जाम लगने और ट्रैफिक के आपस में उलझने को देखते हुए यहां पर स्थाई तौर पर बैरिकेडिंग लगाने का प्लान बनाया। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई को लेटर लिखकर बैरिकेड मुहैया करवाने की बात कही। इसके बाद यहां पर बैरिकेड आने का काम शुरू हुआ। पूरे एरिया के लिए बैरिकेड आ गए हैं लेकिन अभी कुछ एरिया में ही ये लग पाएं हैं। दावा किया जा रहा है कि अगले दो सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा। 400 मीटर के करीब बैरिकेड लगाए जा चुके हैं। बाकी 200 मीटर का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।