Noida: मीडिया में नौकरी मिलना और नौकरी जाना बिल्कुल आम बात है। लेकिन एक चैनल का बंद हो जाना, जिसकी वजह से सैंकड़ों पत्रकार बेरोजगार हो गए, ये वाकई हैरान करने वाला है।
ये भी पढ़ें: Times ग्रुप के इस चैनल से 50 से ज्यादा पत्रकार बेरोजगार!


हम बात कर रहे हैं नोएडा सेक्टर 65 से प्रसारित Network10 न्यूज़ चैनल की, जिस पर ताला लगना तय हो गया है। मालिकान ने करीब 8-10 साल पुराने चैनल पर तालाबंदी का फैसला लिया है। पत्रकारों को 1 महीने का नोटिस देकर चैनल को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से पत्रकारों में हड़कंप मच गया। सभी को अपनी रोजी-रोटी की चिंता सताए जा रही है।
