NICE ‘C’ Round Result

NICE ‘C’ Round Result: BITS हैदराबाद की वी.के.एस. गायत्री बनीं राष्ट्रीय विजेता, पूर्व CCCC चैंपियन भर्गव और आद्या का लीडरबोर्ड पर जलवा

TOP स्टोरी दिल्ली
Spread the love

NICE ‘C’ Round Result: नेशनल इंटर-कॉलेज क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) 2025 के तीसरे ऑनलाइन राउंड ‘सी’ राउंड में देश भर के कॉलेज छात्रों के बीच कांटे की टक्कर दिखी। इस बेहद प्रतिस्पर्धी राउंड में टॉप 5 प्रतिभागियों के बीच केवल एक-एक अंक का फर्क था, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।

इस राउंड में BITS पिलानी (हैदराबाद कैंपस) की इंजीनियरिंग छात्रा वीकेएस गायत्री ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया। गायत्री पिछले संस्करण, NICE 2024 की फर्स्ट रनर-अप भी रह चुकी हैं और इस बार की उनकी जीत उनके निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन की मिसाल पेश करती है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रॉसवर्ड जगत की शीर्ष प्रतिभाओं में एक बार फिर स्थापित कर दिया है।

वहीं, लुधियाना के भर्गव विनायक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भर्गव, क्रॉसवर्ड हल करने के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं और उन्होंने नेशनल इंटर-स्कूल क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट (CCCC) 2024 में चैंपियन रहकर पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंटर-स्कूल से इंटर-कॉलेज स्तर की इस यात्रा में उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय और प्रेरणादायक रहा है।

ये भी पढ़ेंः Sikkim Rain-Landslide: पूर्वोत्तर भारत में बारिश-भूस्खलन का कहर.. सिक्किम में 3 की मौत, 6 जवान लापता

तीसरे स्थान पर रहीं पटना की आद्या सिंह जिन्होंने CCCC 2023 में खिताब जीता था। आद्या का यह प्रदर्शन दिखाता है कि CCCC जैसे प्लेटफ़ॉर्म से उभरने वाली प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय मंच पर भी अपना जलवा दिखा रही हैं।

नाइस “सी” राउंड के जोनल विजेता-
पूर्वी जोन: शिवानी कुमारी (GEC, वैशाली)
पश्चिमी जोन: आयुष साह (ABVIIITM, ग्वालियर)
उत्तरी जोन: विजवल एकबोटे (IIIT, दिल्ली)
दक्षिणी जोन: आशीष सीटी (IIT मद्रास)
उत्तर-पूर्वी जोन: किरन भार्गवथ एस (IIT गुवाहाटी)

नाइस “सी” राउंड के राज्य स्तरीय विजेता :
दिल्ली: ईशा (JNU, नई दिल्ली)
तेलंगाना: कुहू गोयल (BITS, हैदराबाद)
तमिलनाडु: अद्वैत एस (NIT, त्रिची)
गोवा: समृद्धि सिन्नई सालगांवकर (गोवा देवताल कॉलेज)
बिहार: अमन कुमार (GEC, वैशाली)
मध्य प्रदेश: हर्षवर्धन त्रिपाठी (Acropolis Institute of Technology, इंदौर)
असम: चिन्मयी पिल्लामरापु (IIT, गुवाहाटी)
पश्चिम बंगाल: हर्ष राज (IIT खड़गपुर)
गुजरात: धारा मित्तल (GNLU, गांधीनगर)
त्रिपुरा: तन्मय देबनाथ (महाजन बीर बिक्रम कॉलेज, त्रिपुरा)
उत्तर प्रदेश: कुषाग्र चंद्र (IIT कानपुर)
हरियाणा: आदित्य शर्मा (ACA)
उत्तराखंड: शशांक नौटियाल (राजकीय पॉलिटेक्निक, उत्तरकाशी)
ओडिशा: शुभ्रांशु एस पानी (Dhenkanal Autonomous College)
जम्मू-कश्मीर: शेख़ बिलाल अहमद (Govt College of Education, श्रीनगर)
महाराष्ट्र: स्वरदा साटलिंग नारोटे (AISSMSIIT, पुणे)
आंध्र प्रदेश: केएस कल्याणी (Santhiram Engineering College, नंद्याल)
मेघालय: अमित कुमार झा (NE Institute of Ayurveda and Homeopathy, पूर्वी खासी हिल्स)
कर्नाटक: पीएमवी रेड्डी (क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु)
छत्तीसगढ़: सुशील एक्का (स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय, कोरबा)

ये भी पढ़ेंः IMD Alert: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ख़तरनाक अलर्ट जारी किया

जैसे-जैसे NICE 2025 की यात्रा आगे बढ़ रही है, लीडरबोर्ड पर नए सितारों और अनुभवी चैंपियनों की चमक दिखाई देने लगी है। प्रतियोगिता में दांव ऊंचे होते जा रहे हैं और चुनौती दिन-ब-दिन कठिन होती जा रही है। अब सभी की नजरें अगले और अंतिम ऑनलाइन राउंड ‘ई’ राउंड पर टिकी हैं, जो 8 जून 2025 को nice.crypticsingh.com पर आयोजित किया जाएगा।