New Year: नए साल में इन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, होंगे मालामाल
New Year: साल 2024 खत्म होने वाला है और नया साल यानी 2025 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। आने वाला नया नई साल बहुत से लोगों के लिए खास होने वाला है। नए साल में कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है, जिससे इनके जातकों को खूब लाभ होगा। आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शनि के बाद बृहस्पति सबसे धीमी रफ्तार से चलने वाला ग्रह है। बृहस्पति (Jupiter) एक राशि में करीब 13 महीने तक रहता है और फिर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति 2025 में तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे।
ये भी पढ़ेंः New Year 2025 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा लगाने से क्या होगा..जरूर पढ़िए

ज्योतिषियों के मुताबिक नए साल में देवगुरु का तीन बार राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। बृहस्पति सभी देवताओं और ग्रहों के गूरू माने गए हैं और नौ ग्रहों में सबसे भाग्यशाली भी है। ये शिक्षा, धर्म, ज्ञान, धन, विवाह और संतान सुख के कारक ग्रह हैं। जब बृहस्पति अपनी राशि परिवर्तन करता है तो इसका सभी राशियों पर भी असर पड़ता है।
जानिए अगले साल में कब कब राशि बदलेंगे गुरू
नए साल यानी 2025 में बृहस्पति का पहला राशि परिवर्तन बुधवार, 14 मई, 2025 की रात 11:20 बजे होगा, जब बृहस्पति वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में जाएंगे। दूसरा परिवर्तन शनिवार , 18 अक्तूबर, 2025 को बृहस्पति रात्रि 9:39 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन के दौरान, बृहस्पति वक्री होंगे।
वहीं साल 2025 में बृहस्पति का तीसरा राशि परिवर्तन शुक्रवार, 5 दिसंबर, दोपहर 3:38 बजे होगा और मिथुन राशि में इनकी पुनः वापसी होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मेष राशि
नए साल में मेष राशि (Aries) वालों की बौद्धिक क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। आप नई चीज़ों को लेकर ज्यादा आश्वस्त और उत्साहित होंगे। इस समयावधि में आर्थिक लाभ आपको हो सकता है। आपको अपने प्रयासों का लाभ मिलेगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। काम से अतिरिक्त आय अर्जित करने का मौका मिलेगा। साथ काम करने वाले लोगों से संबंध में सुधार देखने को मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित होने से व्यापार का विस्तार होता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपका मन शांत रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में सफल होंगे और अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। छात्रवृत्ति आपकी वित्तीय स्थिति को सही करेगी। पारिवारिक जीवन ज्यादा सुखद होगा। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी, नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 3 चीजें
मीन राशि
2025 में बृहस्पति के तीन बार राशि परिवर्तन से मीन राशि (Pisces) वाले लोगों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आपकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता बढ़ेगी और आप ज्यादा सहानुभूतिशील बनेंगे। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। सुख-समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होगी। आपको करियर में सफलता मिल सकती है। करियर में उन्नति के मौके भी मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रतिस्पर्धात्मक सफलता से अचानक धन लाभ हो सकता है। आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग एक नया व्यवसाय शुरू करने और ढेर सारा पैसा कमाने में कर सकते हैं। वे अपने परिवार के साथ समय बिताने का आनंद उठाएंगे। पारिवारिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आपके प्रेम जीवन में उत्साह और जोश रहेगा। आपके स्वास्थ्य में बदलाव आएगा और आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि (Sagittarius) के जातकों को करियर में सफलता के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आपको किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको फैशन या मनोरंजन के क्षेत्र में भी सफलता मिलने से धन लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। रोमांटिक जीवन में रोमांच और उत्साह बना रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं और मौजूदा रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक तनाव भी खत्म होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अधिक मेहनती और दृढ़निश्चयी बनेंगे। यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, निवेश लाभदायक रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा।

