Mukhtar Ansari: आतंक के एक युग का अंत..माफ़िया मुख़्तार अंसारी की अस्पताल में मौत

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया और यूपी की मऊ विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक रहे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की कल देर रात मौत हो गई है। आपको बता दें कि उन्हें बांदा जेल (Banda Jail) में हार्ट अटैक (Heart Attack) आया, जिसके बाद उन्हें फौरन बांदा मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में रात 8.25 बजे लाया गया था।

ये भी पढ़ेंः UP, राजस्थान और कश्मीर के स्टार प्रचारक बने CM धामी का कार्यक्रम देख लीजिए

Pic Social Media

आपको बता दें कि बीते सोमवार की रात को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की तबीयत बिगड़ जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को उन्हें फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर भी जांच कर उसकी हालत में सुधार की बात कही, लेकिन गुरुवार को देर शाम एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी बैरक में ही बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

जानिए कौन थे मुख्तार अंसारी?

अपराध की दुनिया में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का नाम काफी बढ़ा था। मुख्तार अंसारी ने आखिरी चुनाव 2017 में लड़ा था। इस चुनाव में उनको जीत मिली थी। वह 5 बार विधायक रह चुके थे। वह 2 बार बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर मऊ से चुनाव जीते थे। उन्होंने 3 बार जेल में रहते हुए विधायकी का चुनाव जीता था। खबरों के अनुसार, उन पर 60 से अधिक अपराधिक मामले थे। अंसारी पर हत्या की कोशिश व हत्या जैसे गंभीर आरोप थे और 8 आरोपों में उन्हें सजा भी सुनाई जा चुकी थी। बता दें कि मुख्तार अंसारी को दो मामलों में उम्र कैद की सजा भी हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः 3000 करोड़ की ED द्वारा ज़ब्त संपत्ति ग़रीबों को लौटाएँगे PM मोदी..जल्द बनेगा नया क़ानून

Pic Social Media

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) द्वारा चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 21.88 करोड़ रुपये से अधिक की एसेट्स थीं। एसेट्स के इतर उन पर 6.91 करोड़ रुपये की देनदारी थी। एक खबर के मुताबिक मुख्तार अंसारी की 2015-16 में कुल आय 17.75 लाख रुपये रही। उनकी पत्नी की सामान्य अवधि में आय 10.43 लाख रुपये रही। इसके साथ ही उनके 2 आश्रितों की आय 2.75 लाख और 3.83 लाख रुपये रही। वहीं उनकी 600 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

यूपी में धारा 144 लागू

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत की खबर सुनते ही मुहम्मदाबाद, मुख्तार के पैतृक घर मे लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया। मुख्तार के घर के आसपास काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ, या आपत्तिजनक पोस्ट पर एक्शन लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।

मुख्तार की आखिरी रस्म के लिए जेल से लाया जाएगा बेटा अब्बास

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। अब्बास अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मुख्तार की आखिरी रस्म के लिए लाया जाएगा। शव को ले जाने का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के अन्तिम यात्रा में 26 गाड़ियां शामिल रहेंगी।

3 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार का पोस्टमॉर्टम करेगा

आपको बता दें कि बांदा के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सुबह 8 बजे मुख्तार का पंचनामा भरा जाएगा। इसके बाद 3 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार का पोस्टमॉर्टम करेगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सड़क मार्ग से गाजीपुर लाया जाएगा।