वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान कर दिया

TOP स्टोरी Trending गुजरात बिजनेस

Vibrant Gujarat Summit 2024: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अंबानी ने कहा है कि साल 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी (Green Energy of Gujarat) खपत में करीब आधा हिस्सा रिलायंस उत्पादित करेगा। इसमें काफी नौकरी के अवसर भी निकलेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः UP से 15 गुना बड़ा होगा ये शहर..निवेश का बेहतर मौका


गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhi Nagar) में इस समय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (Vibrant Gujarat Summit 2024) चल रहा है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ी घोषणा की है। अंबानी ने कहा है कि गुजरात के ग्रीन एनर्जी (Green Energy) क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक रिलायंस निवेश जारी रखेगा। साथ ही कहा है कि साल 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत का करीब आधा हिस्सा रिलायंस उत्पादन करेगा।

रिलायंस का निर्माण कार्य शुरू

गुजरात ग्रीन डेवलपमेंट में वैश्विक नेता बनकर उभरे इसके लिए रिलायंस (Reliance) ने तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने जामनगर में 5 हजार एकड़ क्षेत्र में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। मुकेश अंबानी ने कहा है कि इससे बड़ी संख्या में ग्रीन नौकरियां पैदा होंगी और ग्रीन प्रोडक्ट और सामग्रियों का उत्पादन संभव होगा जो गुजरात को हरित उत्पादों का अग्रणी निर्यातक बना देगा।

12 लाख करोड़ का निवेश पिछले 10 साल में

गुजरात को अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि बताते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रिलायंस ने देश में लगभग 12 लाख करोड़ का निवेश किया है। इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात राज्य में किया गया है। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ गुजरातियों के सपने पूरे करने के लिए रिलायंस कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Pic Social Media

गौतम अडानी ने भी किया ये ऐलान

गौतम अडानी (Gautam Adani) ने गुजरात वाइब्रेंट समिट में राज्य के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया है। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन ने बुधवार को कहा कि उनका पोर्ट से पावर ग्रुप गुजरात में अगले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगा। यह निवेश राज्य में 1 लाख डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब क्रिएट करेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गुजरात में अभी तक 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश अलग-अलग सेक्टरों में किया जा चुका है। जिनसे 25 हजार नौकरियां पैदा हुई हैं। अडानी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात पीएम मोदी के विजन का परिणाम है और बीते एक दशक के आंकड़े रिमार्केबल हैं।

Pic Social Media

टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया खास ऐलान

वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने गुजरात के लिए खास ऐलान किया है। उन्होंने टाटा ग्रुप की योजनाओं ओर विस्तार के बारे में बताते हुए टाटा समूह ने 84 साल पहले 1939 में टाटा केमिकल्स के साथ शुरुआत की थी और आज कुल 21 कंपनियां हैं। टाटा ग्रुप गुजरात में 50,000 लोगों से ज्यादा को रोजगार दे रहा है।

चंद्रशेखरन ने कहा कि आने वाले समय में टाटा ग्रुप (Tata Group) साणंद में 20 गीगावॉट लिथियम-आयन बैटरी की फैक्ट्री लगाएगी। जिससे ईवी सेक्टर में और मजबूती मिल सके। ग्रुप सी 295 (C295) रक्षा विमान भी बना रहा है। टाटा ग्रुप ने धोलेरा में एक बड़े सेमीकंडक्टर फैब का ऐलान किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य में स्किल इंस्टीट्यूट बना रहा है।