MP News

MP News: CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, दीपावली के बाद से हर बहन को मिलेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस योजना’ के तहत महिलाओं को लेकर एक बड़ा तोहफा दिया है।

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को लेकर एक बड़ा तोहफा दिया है। अब इस योजना के तहत पात्र बहनों को दीपावली (Diwali) के भाई दूज से हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह घोषणा एक भव्य जनसभा के दौरान की गई, जहां हजारों महिलाओं ने तालियों के साथ सीएम के इस निर्णय का स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक और कदम

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। बढ़ी हुई राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भागीदार बनेंगी।

अक्टूबर में मिलेगी 29वीं किस्त

अक्टूबर 2025 में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिसके तहत उन्हें 1250 रुपये मिलेंगे। इसके बाद नवंबर से इस राशि में 250 रुपये की वृद्धि करते हुए 1500 रुपये प्रतिमाह देना शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि दीपावली (20-21 अक्टूबर) और भाई दूज (23 अक्टूबर) के बीच बढ़ी हुई राशि का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अब तक बांटे जा चुके हैं 41 हजार करोड़ रुपये

योजना की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य सरकार ने करीब 41 हजार करोड़ रुपये की राशि 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में भेजी है। पिछली किश्त (28वीं) के लिए 1541 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। साथ ही 31 लाख से अधिक महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई थी।

2028 तक 3000 प्रतिमाह देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में लाड़ली बहनों को 3000 प्रतिमाह देने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के कल्याण के लिए खजाने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार धीरे-धीरे राशि को बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगी।

ये भी पढ़ेंः MP News: किसानों पर मेहरबान मोहन सरकार, मुख्यमंत्री बोले- ‘खातों में सीधे जाएगा पैसा’

महिलाओं में दिखा उत्साह और भरोसा

इस घोषणा के बाद से राज्य की महिलाओं में भारी उत्साह और विश्वास का माहौल है। लाड़ली बहना योजना पहले ही मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान बन चुकी है, और अब बढ़ी हुई सहायता राशि उनके जीवन में और अधिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता लेकर आएगी।