MP News: राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ हुआ।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज मंगलवार को दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ हुआ। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस (Conference) का उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे हर हाल में बनाए रखना है।
ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
‘जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी’: सीएम मोहन
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि सरकार और प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है, और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उत्तरदायी, पारदर्शी और परिणाम आधारित शासन प्रणाली लागू की जा रही है जिससे नागरिकों को तेज़ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

‘गुड गवर्नेंस से ग्रेट रिजल्ट’ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी फील्ड विजिट बढ़ाएं, जनता से सीधा संवाद करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जोर दिया कि ‘गुड गवर्नेंस से ग्रेट रिजल्ट’ की ओर हम सभी को मिलकर बढ़ना है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
शासन को सरल, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बनाने पर मंथन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मेलन शासन प्रणाली को और अधिक सरल, सहज, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए योजनाओं को तेज़ी से और प्रभावी ढंग से ज़रूरतमंदों तक पहुंचाना संभव होगा। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे नवाचार के जरिए अपनी अलग पहचान बनाएं और ज्वलंत मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद करें।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन ने असम में उद्यमियों से की मुलाकात, निवेश के लिए एमपी को बताया बेस्ट डेस्टिनेशन
‘एक विनम्र विद्यार्थी की तरह समाज की सेवा करें’
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में अधिकारियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, ‘यदि परमात्मा ने हमें समाज के लिए कुछ करने का अवसर दिया है, तो हमें इसे एक विनम्र विद्यार्थी की तरह निभाना चाहिए।’ उन्होंने सभी अधिकारियों को हर दिन कुछ नया सीखने और नवाचारों के माध्यम से समाज को अधिकतम लाभ देने की सलाह दी।
