लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला वाहन रैली का आयोजन
MP News: मध्यप्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर (Lokmata Devi Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक से ‘अहिल्या वाहिनी’ नामक प्रदेशव्यापी महिला वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के तहत राज्य के हर जिले में महिलाओं (Women) ने बाइक पर सवार होकर शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर…

इस भव्य आयोजन के दौरान महिलाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारे लगाकर देशभक्ति और नारीशक्ति का उत्साह दिखाया। सीएम डॉ. यादव (CM Dr. Yadav) ने रैली में भाग लेने वाली महिलाओं का अभिनंदन किया और इसे आत्मनिर्भर मातृशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने इस रैली को पीएम नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से जुड़ा एक प्रेरक कदम बताया।

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया के माध्यम से नारीशक्ति की झलक साझा करते हुए कहा, ‘यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की युगद्रष्टा चेतना को समर्पित है, जिन्होंने अपने सुशासन, न्यायप्रियता और करुणा से महिला सशक्तिकरण की नींव रखी।’ उन्होंने कहा कि यह रैली आत्मविश्वास और प्रगति की दिशा में नारीशक्ति के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
30 मई को पूरे मध्यप्रदेश के जिलों में यह नजारा देखने को मिला जब हजारों महिलाओं ने दोपहिया वाहनों पर रैली निकालकर अपने जोश और राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन किया। यह आयोजन ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत किया गया, जिसमें महिला प्रतिभागियों की विशेष बसें भी रवाना की गईं।

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने यह भी कहा कि आज भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो ट्रेन, सतना और दतिया के नए हवाई अड्डों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शिप्रा नदी के किनारे 30 किलोमीटर घाटों के निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगे।

