Chhattisgarh

Chhattisgarh: PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ के मन की बात, सीएम साय की जमकर तारीफ़ की

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम इस बार छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रहा।

Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का मन की बात कार्यक्रम इस बार छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रहा। उन्होंने अपने संदेश में अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’, भारतीय नस्ल के श्वानों की उपलब्धि और बेंगलुरु के इंजीनियर कपिल शर्मा के योगदान का उल्लेख किया। वहीं सीएम साय (CM Sai) के कार्यों की प्रधानमंत्री ने जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने रायपुर के शांतिनगर में मन की बात के 127वें संस्करण का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में हो रहे नवाचारी और जनहितकारी कार्यों को जोड़ने वाला मंच है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।

Pic Social Media

अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ की पीएम ने की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अंबिकापुर के गार्बेज कैफे की तारीफ की। यह कैफे ऐसा है, जहां प्लास्टिक कचरा लाकर भरपेट खाना लिया जा सकता है। 2019 में नगर निगम ने इसे शुरू किया। इसका उद्देश्य प्लास्टिक पॉल्यूशन को कम करना और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना है।

कैफे का नियम दिलचस्प है। एक किलो प्लास्टिक जमा करने पर व्यक्ति को चावल, दाल, सब्ज़ी, रोटी, सलाद और अचार से सजी थाली परोसी जाती है। आधा किलो देने पर समोसा, बड़ा पाव या अन्य नाश्ता मिलता है। पहले कबाड़ी को कचरा दस रुपए किलो में बेचना पड़ता था, लेकिन अब वे सुबह-सुबह प्लास्टिक जमा कर सम्मानपूर्वक भोजन ले सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

गार्बेज कैफे का विस्तार

अंबिकापुर की पहल धीरे-धीरे अन्य राज्यों तक पहुंची। 2019 में दिल्ली के द्वारका और 2020 में गुजरात के दाहोद जिले में ऐसे कैफे खोले गए। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की रिपोर्ट में अंबिकापुर को देश का पहला जीरो डंपसाइट शहर बताया गया।

नगर निगम के एसएलआरएम सेंटर में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग की सुविधा है। आयुक्त डीएन कश्यप के अनुसार, यह कैफे 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में सुपर स्वच्छ लीग में अव्वल है और लोगों को पैसों के बजाय प्लास्टिक कचरे से भोजन मिलता है।

Pic Social Media

देसी श्वान और इंजीनियरिंग उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक देसी श्वान ने 8 किलो विस्फोटक का पता लगाकर जवानों की जान बचाई। साथ ही बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा की टीम ने 40 कुओं और 6 झीलों को पुनर्जीवित किया।

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: “पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना— CM विष्णु देव साय

प्रकृति और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा

‘मन की बात’ में पीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री साय ने इसे प्रकृति संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का जनआंदोलन बताया। इसके अलावा, पीएम ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस और 150 वर्ष पूरे कर रहे ‘वंदे मातरम’ को उत्सव के रूप में मनाने की बात कही, जिससे नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत हो।