MP News

MP News: सरकारी कर्मचारियों के घर का सपना जल्द होगा पूरा, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का इंतजार जल्द खत्म होगा: CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कर्मचारियों को लेकर बड़ी बात कह दी है। सीएम मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि मंत्रालय के कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन (Pending Promotion) को जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही इन कर्मचारियों का अपने घर का सपना भी जल्द पूरा हो जाएगा। मंत्रालय कर्मचारियों (Ministry Employees) ने को सीएम डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) का आभार जताने कार्यक्रम रखा था। इसी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि जिसके जो हक का है उसमें एक मिनट की भी देरी मत करो।

ये भी पढे़ंः MP: नरसिंहपुर में उपराष्ट्रपति ने किया कृषि समागम का शुभारंभ, CM मोहन यादव की तारीफ में कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका अपना मकान और घर क्यों नहीं होना चाहिए। इसमें परमिशन की कोई समस्या होती है तो हम उसे पूरा करेंगे। सीएम डॉ. यादव ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि प्रमोशन का रास्ता भी निकाला जा रहा है। कर्मचारियों को बीमा सुविधा को लेकर भी जल्द फैसला होने जा रहा है। तब तक किसी भी गंभीर बीमारी में एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराने सरकार खड़ी है।

Pic Social Media

घर का सपना होगा पूरा

आपको बता दें कि मंत्रालय में काम करने वाले प्रदेश के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) का आभार जताने एक कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि जो आवास की बात कही गई वो भी पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा कहना है कि आप सबके अपने घर क्यों नहीं होना चाहिए। सीएम ने कहा कि जो नई उम्र के लोग हैं तन्ख्वाह में अभी घर का सपना पूरा कर सकते हैं बाद में जवाबदारियां बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब मैं प्राधिकरण का अध्यक्ष था तो यही कोशिश करता था कि जरुरतमंद को घर और जगह मिल सके। जो अध्यक्ष होता है प्लाट बेचना उसका दायित्व है। अगर अधिकारी कर्मचारी के उनके हक के लिए सरकारी नियम कानून आड़े आता है या फिर परमिशन देने में कोई बाधा आती है तो प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी। लोगों के हक के लिए सरकारी नियम कानून में रास्ता निकले तो निकाला जाना चाहिए। अगर कोई अपने दायरे में मकान खरीदने की परमिशन मांग रहा है तो उसकी मदद होनी ही चाहिए।

ये भी पढ़ेंः MP: नीति आयोग की बैठक में CM मोहन यादव बोले, एमपी को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित

10 साल पहले ही सीएम बन जाना चाहिए था

इस मौके पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के नेता सुभाष ने कहा कि इस समय देश में आईपीएल का दौर चल रहा है। उसी प्रकार सीएम डॉ मोहन यादव भी जोरदार बल्ले घुमा रहे हैं। कर्मचारियों के पक्ष में अच्छे अच्चे फैसले ले रहे हैं। जिससे सभी कर्मचारी खुश हैं। कर्मचारियों ने कहा कि 10 साल पहले डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बन जाना चाहिए था। कर्मचारियों की मांगे बिना मांगे ही एक झटके में पूरी हो जाती। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी और मांगे भी रखीं। उन्होंने कहा कि अब तक हमारा आवास भत्ता नहीं बढ़ा, यात्रा भत्ता भी लंबित है।