MP News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत के 57वां प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने छात्र शक्ति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने कहा कि छात्र शक्ति में ही राष्ट्र भक्ति निहित है। विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के साथ निरंतर आगे बढे़ और चिंतन-मनन के साथ अपना कर्तव्य करें। यह बात सीएम मोहन यादव ने तात्या टोपे नगर (Tatya Tope Nagar) गुना में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) मध्य भारत के 57वां प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के दौरान कही।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने वितरित किए युवाओं को चेक, बोले-युवा ही देश की शक्ति
विद्यार्थी जीवन भविष्य को करता है तय
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि गुना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अद्भुत आनंद की अनुभूति हो रही है। विद्यार्थी जीवन भविष्य को तय करता है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान की भी जरूरत होती है। हम सभी को राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ समाज को एक नई दिशा प्रदान करने का दायित्व निभाना चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर आगे बढे और अपने लक्ष्यों को हासिल करें। विद्यार्थियों की शक्ति से ही भारत में लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। मताधिकार 18 वर्ष के युवाओं को प्राप्त हुआ है। शिक्षा व्यवस्था के व्यापारीकरण को समाप्त किया गया। साथ ही शिक्षा में सुधार के लिये जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हमारे प्राचीन आदर्शों को सहेजने और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के सराहनीय प्रयास किये गये है। उन्होंने शिक्षा की महत्ता को देश में स्थापित किया हैं। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति तथा प्राचीन संस्कृति को सहेजने के लिये जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Sarsi Island : गोवा-अंडमान को टक्कर देगा सरसी आइलैंड: CM मोहन यादव

रोजगार देने वाले कोर्स शुरू होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान रोजगार को लेकर भी बात की। सीएम ने कहा कि गुना जिले को तात्या टोपे विश्वविद्यालय की सौगात मिलने से विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने के रास्ते आसान हो जाएंगे। प्रदेश में 55 एक्सीलेंस कॉलेज शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही कृषि संकाय की पढाई प्रारंभ करवाई गई है।
सीएम ने कहा कि कॉलेजों में रोजगार देने वाले कोर्स शुरू कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मध्य प्रदेश में 15 साल में 30 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये गये। इन कॉलेजों में 5 हजार बच्चों की सीटें सुरक्षित रखी गई। आने वाले समय में 52 मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार युवाओं को लाभ दिलाये जाने की तैयारी है।
सिंचाई के लिये भी सरकार काम कर रही है सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुताबिक प्रदेश में एक-एक इंच सिंचाई के लिये मध्य प्रदेश सरकार काम कर रही है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध करवाया जायेगा। इन परियोजना का भूमि-पूजन बहुत ही जल्द पीएम मोदी करेगें।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये संभाग स्तर पर रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन कर उद्योगों के लिये उद्योगपतियों से लगातार बातचीत चल रही है। उद्योगों की स्थापना के लिये सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होनें कहा कि सरकार युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर प्रदेश का विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिये कार्य करेगी।
