MP News: CM मोहन यादव जनता दरबार में सुनेंगे लोगों की समस्याएं, ये रहेगा टाइम-टेबल
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। एमपी के लोग अब अपनी समस्या को सीधे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) तक पहुंचा सकेंगे। आपको बता दें कि नए साल में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नई पहल शुरू करने जा रहे हैं। इस साल से राजधानी भोपाल (Bhopal) के श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनता दरबार (Janata Darbar) लगेगा। इसके लिए सीएम सचिवालय (CM Secretariat) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ये भी पढ़ेंः MP: मध्य प्रदेश के गांवों की बदल जाएगी सूरत, मोहन यादव सरकार 827 वनग्राम को बनाएगी राजस्व ग्राम

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहला जनता दरबार (Janata Darbar) लग सकता है। सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक का समय जनता दरबार के लिए आरक्षित रहेगा। आम लोगों की समस्याओं का जनता के बीच जाकर निराकरण करने की कोशिश मुख्यमंत्री करेंगे। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और उमा भारती भी जनता दरबार लगा चुकी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी नियमित रूप से जनता दरबार लगाते हैं। मध्यप्रदेश में मौजूदा समय में साप्ताहिक जनसुनवाई होती है, जहां जिला स्तर पर सभी जिला कलेक्टर और पुलिस कप्तान प्रत्येक मंगलवार को जनता की समस्याओं को सुनते हैं।
ये भी पढ़ेंः MP के किसानों के लिए राहत भरी खबर, CM मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा
इसके साथ ही सीधे जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल भी कार्य कर रहा है। इस पर लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करवाते हैं और उसके निराकरण के बाद पोर्टल पर ही शिकायत बंद भी करवा सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को लेकर बीच-बीच में शिकायतें आती रहती हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब खुद जनता से मिलकर यह देखना चाहते हैं कि सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं या नहीं?
