MP News

MP News: सांसद खेल महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दी फिटनेस की सलाह

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘सांसद खेल महोत्सव-2025’ का शुभारंभ किया।

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव-2025’ (MP Sports Festival-2025) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और जनता को फिट रहने का मंत्र देते हुए कहा, ‘पियो दूध, खाओ घी, खूब खेलो और बनो चैंपियन।’ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का वस्त्र पट्टिका और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

पाकिस्तान को हर मोर्चे पर पटखनी

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान पर जीत का जिक्र किया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘दो दिन पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी। ऐसा लगा कि अभिषेक शर्मा ने अभिषेक कर दिया। चाहे सेना हो या खिलाड़ी, पाकिस्तान हर बार मार खाता है।’ इस बयान ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।

Pic Social Media

फिट इंडिया के लिए खेल क्रांति जरूरी

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान को खेल क्रांति से बल मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा है- भोजन में तेल घटाइए और जीवन में खेल बढ़ाइए। यह एक पंक्ति सारी बात कह देती है।’ उन्होंने दूध, घी और मक्खन को भोजन में शामिल करने की सलाह दी और कहा कि हमारी परंपरा में खेलों का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने स्वयंवर का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले विवाह के लिए भी खेलों का आयोजन होता था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का हर क्षेत्र में योगदान

सीएम डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कोई खेल नहीं, जिसमें हमारे खिलाड़ियों ने पदक न जीता हो। मलखंभ, जूडो, कराटे जैसे खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे हमारा रोम-रोम रोमांचित होता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले स्पोर्ट्स शिक्षकों को प्रमोशन नहीं मिलता था, लेकिन अब वे सामान्य शिक्षकों की तरह कुलगुरु तक बन सकते हैं।

Pic Social Media

पंचायत से नगर निगम तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के 71,205 से अधिक खिलाड़ियों ने 24 से ज्यादा खेलों के लिए पंजीकरण कराया है। ये प्रतियोगिताएं पंचायत और नगर निगम स्तर पर आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के युवा खेल महोत्सव ने देशभर के युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, हेल्थ सेक्टर, टूरिज्म और एनर्जी को मिलेगा नया बूस्ट

खिलाड़ियों ने बांधा समा, मलखंभ ने किया रोमांचित

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की 18 महिला खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मॉडल स्कूल के बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि ताइक्वांडो, जूडो, कुश्ती, कराटे और मलखंभ के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खासकर मलखंभ के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।