MP News

MP News: एमपी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर, स्पेन की संस्था से हुआ MoU

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्यप्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।

MP News: मध्यप्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को भोपाल (Bhopal) स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) और स्पेन की प्रतिष्ठित संस्था फ़िरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के बीच एक समझौता (MoU) हुआ।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने इस साल जुलाई में अपने स्पेन दौरे के दौरान फीरा बार्सिलोना के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। अब उसी पहल का परिणाम इस साझेदारी के रूप में सामने आया है।

क्या होगा खास?

इस कन्वेंशन सेंटर (Convention Center) का उद्देश्य नवाचार, स्मार्ट शहरी समाधान और वैश्विक स्तर के व्यापार आयोजनों को एक मंच देना है। यह एमओयू दोनों पक्षों के बीच सांस्कृतिक और रणनीतिक व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करेगा। इस पहल के ज़रिए मध्यप्रदेश को न केवल वैश्विक निवेशकों और कंपनियों की मेजबानी का अवसर मिलेगा, बल्कि यह राज्य को अंतर्राष्ट्रीय संवाद, प्रदर्शनियों और निवेश सम्मेलनों का प्रमुख केंद्र भी बना देगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वैश्विक पहचान बनाने की दिशा में कदम: सीएम मोहन

अधिकारियों के अनुसार, यह साझेदारी मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक और निवेश गतिविधियों के नए क्षितिज खोलेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति उसे देश का भविष्य केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर करती है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर व ग्वालियर को भी मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उनका कहना था कि दिल्ली क्षेत्र के विकल्प के रूप में मध्यप्रदेश एक मजबूत अधोसंरचना का निर्माण कर रहा है।

बार्सिलोना जैसा विकास मॉडल अपनाएगा एमपी

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि स्पेन का बार्सिलोना शहर आधुनिक विकास और विरासत संरक्षण का आदर्श मॉडल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास और विरासत’ के दृष्टिकोण को अपनाते हुए मध्यप्रदेश भी उसी राह पर चलने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान स्पेन के राजदूत पुजोल ने भारत के नेतृत्व और संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि भारत और स्पेन मिलकर वैश्विक स्तर पर बेहतर सहयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः MP News: भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, CM बोले- ‘जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी’

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल, फीरा बार्सिलोना के सीईओ रिचर्ड जपाटेरो और भारत प्रतिनिधि मुकेश अरोड़ा मौजूद रहे।