Punjab: CM मान ने डॉक्टरों-शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, बढ़ा DA, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि फिर से पंजाब में खुशहाली आ गई है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्य के सभी लोगों का पूरा ध्यान रखते हैं। और समय समय पर उनके लिए योजनाएं लाते रहते हैं। मान सरकार एक बार फिर से स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग (Education Department) के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दी है। भगवंत मान सरकार ने डॉक्टरों (Doctors) की लंबे समय से चली आ रही प्रमोशन की मांग पूरी करते हुए इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के इस जिले में NIA की बड़ी कार्रवाई, इमिग्रेशन एजेंट के घर पर की छापेमारी

पंजाब स्वास्थ्य विभाग (Punjab Health Department) के मेडिकल अधिकारी के लिए संशोधित मोडिफाई एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम (MACP Scheme) को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना में चिकित्सा अधिकारियों को उनकी सेवाकाल में वेतन में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। डॉक्टरों को प्रवेश वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह, 5 साल की सेवा के बाद 67,400 रुपये प्रतिमाह, 10 साल की सेवा के बाद 83,600 रुपये प्रतिमाह और 15 साल की सेवा के बाद 1,22,800 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मान सरकार की यह योजना उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगी जो 17.07.2020 से पहले नौकरी में आ गए थे। और पंजाब सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2021 के मुताबिक वेतन प्राप्त कर रहे थे। 33% के साथ ही भत्ता की मंजूरी यह योजना एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने पीआईसीटीईएस में काम करने वाले कंप्यूटर शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को सीएम भगवंत सिंह मान ने मंजूरी दे दी है।
वित्त विभाग (Finance Department) ने पीआईसीटीईएस के सभी नियमित कर्मचारियों को 33 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता जारी करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। जिससे मौजूदा डीए दर 148 से बढ़कर 181 प्रतिशत हो जाएगी। यह वृद्धि एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और जनवरी 2025 के वेतन के साथ मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की प्रापर्टी हुई फ्रीज
महिलाओं को बहुत जल्द मिलेंगे एक हजार रुपये
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं को जल्द ही 1000 रुपये देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का ऐलान किया था। अब सीएम मान ने जल्द ही सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने की बात कहे हैं। इसके लिए आने वाले बजट में अलग से व्यवस्था की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी चौथी बार लगातार जीतने जा रही है और वह भी 60 से ज्यादा सीटों पर और यह इतिहास होगा।
