MP News

MP News: मध्य प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मोहन यादव सरकार का फैसला, प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों को 8 साल बाद मिलेगा प्रमोशन

MP News: मध्य प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि एमपी की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Sarkar) ने प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन देने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति (Promotion) दी जाएगी। बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का काम बहुत ही जल्द होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पदोन्नति का रास्ता तलाशा है। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। जल्द ही कैबिनेट से अधिकारी-कर्मचारियों की प्रमोशन का निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ेंः MP News: MP में डेयरी क्रांति की तैयारी, CM मोहन यादव बोले, पशुपालकों की आय होगी दोगुनी

आपको बता दें कि मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Sarkar) के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग चार लाख अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई सालों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया जा रहा है। उन्होंने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन शुरू करने को लेकर संकेत दिए थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

12 से अधिक हुई बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बताया कि पदोन्नति के विषय में मुख्यमंत्री स्तर पर 12 से अधिक बैठकों में विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश के मंत्रियों से भी चर्चा की गई और पदोन्नति (Promotion) का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया कि पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। सीएम ने कहा कि जल्द ही मंत्रि-परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय होगा। सुखद समाचार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा।

Pic Social Media

कर्मचारियों को सीएम ने दी बधाई

सीएम डॉ. यादव ने समस्त सरकारी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सरकार से जल्दी आदेश जारी करने की मांग की है। प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने सेवा काल में तीन पदोन्नति मिल जाए, ऐसे प्रावधान हैं, मगर इसका बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पाता। लेकिन अब मोहन यादव सरकार कर्मचारियों को लाभ देने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ेंः MP: CM मोहन यादव ने मैहर को दिए बड़ी सौगात, 71 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

जानिए क्यों नहीं हो रहे प्रमोशन

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के पदोन्नति पर 2016 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक लग गई थी। हाईकोर्ट ने साल 2016 के अप्रैल में प्रदेश सरकार के 2002 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आरक्षण को समाप्त कर दिया। इससे प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों की पदावनति की स्थिति निर्मित हो गई थी, इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। शीर्ष अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया अटक गई।