Noida News: नोएडा के 5 लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, ठंडा पानी बुझाएगा प्यास
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के 5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि अप्रैल महीने के शुरुआत से ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में भयंकर गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों की हालत खराब है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने बड़ी तैयारी की है। बता दें कि नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए शहर में अलग-अलग जगहों पर 6 वाटर एटीएम मशीन लगाई है। इन वाटर मशीनों (Water Machine) से अब 12 घंटे पीने का पानी मिलेगा। आज से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। अथॉरिटी के इस फैसले से शहर के लगभग 5 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में हाहाकार..दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा बीमार

इन जगहों पर लगाए गए वाटर एटीएम
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ डॉ लोकेश एम के अनुसार प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज के पास, सेक्टर-37 हरिजन बस्ती के पास, सेक्टर-35 मोरना बस डिपो, 45, 64 और फेज टू एरिया के नंगला चरणदास में बीते एक साल में वाटर एटीएम (Water ATM) लगा दिए गए हैं। इन जगह लोगों को काफी सस्ते में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। अब तक इन एटीएम के माध्यम से लोगों को सुबह 7 से 12 और शाम को 5 से 8 बजे तक पानी दिया जाता है। सीईओ ने जानकारी दी कि अब अधिक गर्मी को देखते हुए दोपहर में भी पानी उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। अब बुधवार से सुबह 8 से शाम 8 बजे तक यानी लगातार 12 घंटे पानी मिलेगा। यह व्यवस्था गर्मी का मौसम समाप्त होने तक जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Supertech Ecovillage-1 के 8 हजार लोगों के लिए सावधान करने वाली ख़बर
ई फेज में फिल्टर होता है पानी
प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम के मुताबिक इस वाटर एटीएम में पानी कई फेज में फिल्टर होता है। इसमें अल्ट्रा वायलेट सिस्टम, ओजोनेटर, सेंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन के अलावा 5-10 इंच माइक्रो फिल्ट्रेशन और पेएबल फिल्ट्रेशन है। इसके प्रयोग से पानी की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस वाटर एटीएम में रिवर्स ओसमोसिस (RO) की व्यवस्था भी है, इसकी सहायता से पानी से हार्ड नेस, फ्लोराइड , क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर किया जा सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लोगों को मिलेगा ठंडा पानी
सीईओ ने बताया कि यह एक ऑटोमैटिक कार्ड (Automatic Card) आपरेट वाटर वेंडिंग मशीन है। इसमें से पानी निकालने के लिए एक एटीएम जैसा कार्ड दिया गया। इस एटीएम से आप 20 लीटर प्रति कार्ड पानी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही एक और वाटर वेंडिंग मशीन है, जिसकी क्षमता 1 लीटर प्रति कार्ड ठंडा और पीने का पानी की है।
