MP News

MP News: CM मोहन यादव ने देवास को दी 190 करोड़ की सौगात, 85 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: देवास के हाटपिपल्या में विकास की बौछार, CM मोहन यादव बोले, सरकार जन-जन के लिए प्रतिबद्ध

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के लोगों को बड़ा तोहफा दे दिए हैं। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) देवास (Dewas) दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देवास के हाटपीपल्या (Hatpiplya) में आयोजित विकास कार्यों और भूमि पूजन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यहां करोड़ों रुपए की योजनाओं का सौगात दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना से मिले और कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कुल 190 करोड़ के 85 विकास कार्यों की सौगात दी।

ये भी पढे़ंः MP News: सरकारी कर्मचारियों के घर का सपना जल्द होगा पूरा, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बताया कि नर्मदा लाइन योजना का लोकार्पण किया गया है और भविष्य में विकास के लिए माइक्रो सिंचाई योजनाओं (Micro Irrigation Schemes) की करोड़ लागत की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि हाटपीपल्या विधानसभा में विधायक मनोज चौधरी द्वारा कई विकास कार्य किए गए हैं और कई के लिए वह मुझसे मांग भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मई को राजमाता अहिल्याबाई (Ahilyabai) को लेकर जो कार्यक्रम होने जा रहा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी शामिल होंगे। नारी सशक्तिकरण के कार्य हों या विकास के कार्य, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हर क्षेत्र में विकास की धार बह रही है।

Pic Social Media

कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने लिखा कि प्रगति के नए सुपथ पर मध्य प्रदेश… आज जिला देवास के हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 190 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 85 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, भवन निर्माण, बिजली, जल, नगरीय विकास से संबंधित ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की सुदृढ़ आधारशिलाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि जन-जन का जीवन पहले से और अधिक बेहतर एवं आसान बनाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ेंः MP: नरसिंहपुर में उपराष्ट्रपति ने किया कृषि समागम का शुभारंभ, CM मोहन यादव की तारीफ में कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। लगभग 2 किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुलिस भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का हर जगह स्वागत हुआ, वहीं सभा स्थल पर देवास जिले की विधानसभा के विधायक भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा की तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, गीत विजय के गाए जा, अपना धर्म निभाए जा… देवास जिले के हाटपिपल्या में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर मां भारती के वीर सपूतों के साहस, पराक्रम और शौर्य को नमन किया।