MP News

MP News: गोवर्धन पूजा पर CM मोहन ने गाय को खिलाया गुड़, किसानों के लिए की नई योजनाओं की घोषणा

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा की।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) उज्जैन पहुंचे और तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गाय को गुड़ खिलाया और मंच से स्थानीय ग्रामीणों व किसानों को संबोधित किया।

Pic Social Media

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि गौ-माता हमारे जीवन, परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को ‘गोपाल’ नाम से स्मरण करते हुए कहा कि गायों का सम्मान हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। गायों से जुड़े संस्कार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

गौशालाओं को मिलेगा दोगुना अनुदान, गो-पालन को मिलेगा बढ़ावा

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने गौशालाओं और गो-पालन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब गौशालाओं को मिलने वाला अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय कर दिया जाएगा।

गायों की हत्या या उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल का प्रावधान रहेगा।

इसके अलावा, 25 गायों से अधिक वाली गौ-पालन परियोजनाओं पर 40 लाख रुपये के कुल प्रोजेक्ट में से 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि 30 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 5000 से अधिक गायों वाली बड़ी गौशालाओं को 125 एकड़ तक जमीन प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने संचालन को सुचारू रूप से चला सकें।

किसानों के लिए राहतभरी योजनाएं, सिंचाई और सोलर पंप पर मिलेगा लाभ

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने किसानों के लिए कई राहतकारी और विकासोन्मुख योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही, सोलर पंप लगाने पर किसानों का अंशदान 40 प्रतिशत से घटाकर केवल 10 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

भावांतर योजना फिर से शुरू, MSP पर खरीदी से मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार ने भावांतर योजना को दोबारा शुरू किया है, जिससे सोयाबीन जैसी फसलों को उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी।

फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा किसान और व्यापारी दोनों को फायदा

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य में फूड पार्क और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा और व्यापारियों को भी बेहतर व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे।