MP News: मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने दिवाली से पहले प्रदेश के 2 जिलों के किसानों को बड़ी राहत दी है।
MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने दिवाली से पहले प्रदेश के दो जिलों के किसानों को बड़ी राहत दी है। फसल खराबे से परेशान किसानों (Farmers) के खातों में सीधे राहत राशि ट्रांसफर की गई। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आयोजित कार्यक्रम में 277 करोड़ रुपये और सीहोर जिले के बिलकिसगंज में 118.41 करोड़ रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की गई। इस तरह कुल 395 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता किसानों को दी गई।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मदद
आपको बता दें कि खरीफ सीजन (Kharif Season) में हुई बारिश, बाढ़, कीट और बीमारियों के चलते प्रदेश की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ। सीएम मोहन यादव पहले ही सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्वेक्षण कर मुआवजा आकलन का निर्देश दे चुके हैं। इसी के तहत राजगढ़ और सीहोर जिले के किसानों को राहत राशि दी गई, जिससे लाखों किसानों को आर्थिक संबल मिला है।
राजगढ़ के किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत
मुख्यमंत्री ने पहले राजगढ़ जिले में किसानों को 277 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। यह राशि सीधे उन किसानों के खातों में पहुंचाई गई जो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए थे। सीएम ने कहा कि किसानों की पीड़ा को समझना और उन्हें समय पर सहायता देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
सीहोर में 118 करोड़ की सहायता और विकास कार्यों का लोकार्पण
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने सीहोर जिले के बिलकिसगंज (झागरिया) में आयोजित कार्यक्रम में 2,05,977 किसानों के बैंक खातों में 118.41 करोड़ रुपये की राशि भेजी। इसके साथ ही उन्होंने 18 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक लागत के नए कार्यों का भूमिपूजन और 51 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बने कार्यों का लोकार्पण भी किया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
किसानों के साथ है सरकार- सीएम मोहन
ब्यावरा में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद दर को 100 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर अब 2600 रुपये कर दिया गया है। साथ ही किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र और राज्य मिलकर प्रत्येक किसान को 6-6 हजार रुपये दे रहे हैं।
लाडली बहनों को भाई दूज पर मिलेगा बोनस
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भाई दूज के मौके पर लाडली बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इसके बाद हर महीने उन्हें 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक और कदम है।
ब्यावरा-सुठालिया में विकास की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने ब्यावरा और सुठालिया के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ब्यावरा और सुठालिया के लिए 10-10 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण, पीपल चौराहे से राजगढ़ बाईपास तक रोड चौड़ीकरण, सुठालिया रोड का उन्नयन और कई विद्यालयों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: किसानों को CM मोहन यादव का गिफ्ट, अब सोलर पंप पर मिलेगी 90% सब्सिडी
सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी
सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार हर वर्ग, विशेषकर किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है। दिवाली से पहले यह राहत न केवल आर्थिक सहारा है, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का प्रमाण भी है।

